सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

67 वर्षीय जन वितरण प्रणाली दुकानदार रघुवीर मेहता की मौत बिमारी में रहने के कारण ईलाज करने के कारण भागलपुर में हुई

ब्यूरो/पूर्णिया/बिहार/जिले के चम्पानगर ओपी क्षेत्र के गोकुलपुर पंचायत के पोखरिया  गांव निवासी 67 वर्षीय जन वितरण प्रणाली दुकानदार रघुवीर मेहता की मौत बीमारी में रहने के कारण इलाज के दौरान भागलपुर में शनिवार की सुबह हो गया।डीलर के निधन पर पोखरिया एवं गोकुलपुर गाँव के लोगों तथा जनवितरण प्रणाली संघ केनगर प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।गोकुलपुर पंचायत के मुखिया नीरज मेहता ने जन वितरण प्रणाली विक्रेता के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।उन्होंने बताया कि इनके निधनं से जन वितरण प्रणाली को एक बहुत बड़ी क्षति हुई है। वह अपने काम के प्रति हमेशा तत्पर रहते थे। दिवंगत जन वितरण प्रणाली के दुकानदार रघुवीर मेहता लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। उन्हें एक पुत्र और चार पुत्री है, सभी की शादी करवा कर पूरा घर बसा लिए। उक्त असामयिक निधन से मृतक की पत्नी शांति देवी एवं अन्य पीड़ित परिजनों बीच कोहराम मचा हुआ है। 


टिप्पणियाँ