मोहला/ भाजपा मंडल अंबागढ़ चौकी ने मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी के नेतृत्व में बिहरीकला से खडगांव तक सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की शिकायत की गई। मंडल महामंत्री भारत भूषण राजपूत, देवनारायण कुम्भकार, मीडिया प्रभारी अविनाश त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर जांच की मांग की। त्रिपाठी ने बताया कि बिहरिकला से दनगढ़, सोमाटोला, गोटाटोला, खडग़ांव तक सड़क का पुर्ननिर्माण किया जा रहा है, जिसकी लंबाई लगभग 39.171 किमी. है। जिसका निर्माण 107.66 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। उक्त सड़क निर्माण का कार्यादेश 30 अगस्त 2019 में स्वीकृत किया था जो अब तक पूर्ण नहीं हुआ है। उक्त सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार देखने को मिला। ग्राम पंडरीतराई से गोपलीनचुवा के बीच की सड़क पहली बारिश में दरार आ गई थी, जिसे छुपाने के लिए पुन: उसमे डामरीकरण किया गया।
नाली निर्माण में गड़बड़ी: इस सड़क निर्माण में नालियों का भी निर्माण किया गया, जिसमें भी कई खामियां है। बिहरिकला में नाली निर्माण अधूरी है एवं पानी निकासी भी गलत बना दी गई। जिससे बारिश का पानी सड़क से होते हुए दुकानों, घरों तक पहुंच जाता है। भाजपा मंडल अंबागढ़ चौकी ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

टिप्पणियाँ