सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया

ब्यूरो/पूर्णिया/ बिहार/जिला के केनगर प्रखंड क्षेत्र एवं नगर पंचायत चम्पानगर के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। 26 जनवरी की अहले सुबह सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा झंडा शान से फहराया गया।




 प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख सरिता सरोज, केनगर थाना में थानाध्यक्ष‌‌ नवदीप कुमार गुप्ता,केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना परिसर में सीडीपीओ अमृता वर्मा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा0 भाष्कर प्र0 सिंह,काझा पंचायत में मुखिया राजेश कुमार साह, गोकुलपुर पंचायत में मुखिया नीरज मेहता, जगनी पंचायत में मुखिया मंगल ऋषि एवं नगर पंचायत चम्पानगर में मुख्य पार्षद मधु देवी,तीन मोहानी मोड़ अयोध्या नगर के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार, चम्पानगर ओपी में ओपी अध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल,प्लस टू उच्चतर माध्यमिक बैधनाथ उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक आशा कुमारी, कोहवारा पैक्स में पैक्स अध्यक्ष बीरबल मंडल, आदर्श मध्य विद्यालय चम्पानगर में प्रभारी प्रधानाध्यापक शिव शंकर कुमार, यूको बैंक शाखा चम्पानगर में शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार,स्टेट बैंक शाखा चम्पानगर में शाखा प्रबंधक नीरज कुमार मिश्रा आदि ने राष्ट्रीय ध्वज को लहराकर झंडे को सलामी दी और हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय त्योहार को लेकर क्षेत्रों में राष्ट्रीय गीत बजने की धुन से भक्ति का माहौल बना रहा। 

टिप्पणियाँ