सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा पर दीयों से जगमगाया कौशल्या धाम, रायपुर में 11 लाख दीये जले

रायपुर/ अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। इसे लेकर राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी जश्न और उत्साह का माहौल रहा। रायपुर के कौशल्या धाम में दिवाली मनाई गई। गुढ़ियारी में 11 लाख तो अंबिकापुर में 1 लाख दीये जलाए गए। सीएम साय ने शिवरीनारायण स्थित नर नारायण मंदिर में पूजा की। वहीं लोरमी में 5 हजार किलो बेर से श्रीराम की रंगोली बनाई गई।

शिवरीनारायण और रायपुर के दूधाधारी मठ में विशेष पूजा की गई। मठ में भगवान राम का स्वर्ण श्रृंगार भी किया गया । सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री ने रायपुर के निवास कार्यालय में दीये जलाए। इस दौरान भगवान राम के बाल रूप की वेशभूषा में 5 साल के बच्चे ने उन्हें गुलाब भेंट किया।





रायपुर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री शिवरीनारायण पहुंचे। जांजगीर जिले के शिवरीनारायण में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य आयोजन किया गया था। इस दौरान बीजेपी प्रभारी ओम माथुर समेत कई नेता मौजूद रहे। यहां बड़ी स्क्रीन में अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा का समारोह देखा गया। संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमने हर साल छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या धाम के दर्शन कराने का फैसला लिया है। श्री रामलला दर्शन योजना सरकार शुरू कर रही है। छत्तीसगढ़ श्रीराम का ननिहाल है, माता कौशल्या की नगरी है। साथ ही माता शबरी भी छत्तीसगढ़ का गौरव हैं।

'हम सबके राम' कॉफी टेबल बुक और 'रामो विग्रहवान धर्म' कैलेंडर का विमोचन

टिप्पणियाँ