सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छ.ग. विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के अनोखे संकल्प- डेरहा राम यादव ने मूंछे और सिर के आधे बाल मुंडवा दिए तो वहीँ हर्षवर्धन शुक्ला ने राजेश मूणत के चुनाव जितने तक बाल और दाढ़ी नहीं बनाए

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ में भाजपा 5 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है। चुनाव में हार-जीत को लेकर किसी ने दांव लगाया तो किसी ने मन्नत मांगी। रायपुर पश्चिम की सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत के जीतने पर कार्यकर्ता ने 5 साल बाद अपने बाल कटवाए और शेविंग कराई। वहीं महासमुंद में प्रत्याशी के हारने पर कार्यकर्ता ने आधी मूंछे और आधा सिर मुंडवा दिया




कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने अपने नेता के लिए संकल्प लिया था, इसलिए पूरा किया। भाजपा के छोटे से कार्यकर्ता हैं, लेकिन अपनी बातों पर अडिग हैं। वादा किया था तो पूरा किया, लेकिन गंगा जल हाथ में लेकर कसम नहीं खाई थी। रायपुर में मूणत स्वयं कार्यकर्ता का संकल्प पूरा कराने उसके घर पहुंचे।

  • मूंछे और सिर के आधे बाल मुंडवा दिए भाजपा कार्यकर्ता डेरहा राम यादव ने

महासमुंद के बिहाझर निवासी और भाजपा कार्यकर्ता डेरहा राम यादव ने अपनी आधी मूंछे और सिर के आधे बाल मुंडवा दिए। उन्होंने अपने प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया था, लेकिन नतीजा उनके पक्ष में नहीं आया। डेरहा राम यादव खल्लारी ​​​​​​सीट से भाजपा प्रत्याशी अलका चंद्राकर का प्रचार कर रहे थे।

चुनाव में अलका चंद्राकर कांग्रेस उम्मीदवार योगेश्वर राजू सिन्हा से हार गईं। परिणाम आने के बाद डेरहा राम यादव ने अपना वादा निभाया। उन्होंने कहा कि, लोग गंगाजल की कसम खाने की बात कह रहे हैं, लेकिन उन्होंने नहीं खाई है।गंगाजल की कसम खाने वाले वादाखिलाफी करते हैं।

  • शपथ ग्रहण समारोह सामने से देखने की इच्छा जाहिर की 

डेरहा राम यादव ने कहा कि वे भाजपा के एक छोटे से कार्यकर्ता हैं, लेकिन अपनी बातों पर अडिग हैं। छत्तीसगढ़ में नई सरकार को शपथ लेते हुए सामने बैठ कर देखने की इच्छा भी जाहिर की।

  • राजेश मूणत हर्षवर्धन के घर उनके संकल्प को पूरा करवाने पहुंचे और बाल व दाड़ी कटवाई।

वहीं रायपुर के कोटा इलाके के हर्षवर्धन शुक्ला ने रायपुर पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत की जीत को लेकर संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि, जब तक राजेश मूणत चुनाव नहीं जीते जाते, वह बाल और दाढ़ी नहीं बनाएंगे।हर्षवर्धन शुक्ला की इच्छा पूरी हुई और मूणत इस बार जीतकर आए।

दरअसल, 15 साल मंत्री रहे राजेश मूणत को 2018 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इस पर उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता हर्षवर्धन ने उनकी जीत के लिए मन्नत मांगी। कहा कि मूणत जब जीतेंगे, तभी बाल कटवाएंगे और शेविंग होगी। उन्होंने कहा कि, इस पर मूणत नहीं जीतते तो 5 साल फिर ऐसे ही रहता।

  • मूणत खुद पहुंचे उन्हें प्रेरित करने

हर्षवर्धन शुक्ला की खुशी तब दोगुनी हो गई, जब राजेश मूणत खुद हज्जाम को लेकर उनके घर पहुंच गए। मूणत ने उनसे आग्रह किया कि अब अपने बाल कटवा लीजिए। अपने नेता को अपने घर देखकर शुक्ला बहुत खुश हुए। वहीं मूणत ने कहा कि, हमारे साथी कार्यकर्ता हर्षवर्धन शुक्ला ने प्रण लिया था। मुझे लगा खुद ही जाकर उन्हें इस कार्य के लिए प्रेरित करना चाहिए।

टिप्पणियाँ