सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कॉमेडियन कपिल शर्मा को हार्ट अटैक वाले पराठे खिलाने पर वीर दविंदर सिंह को पड़ा भारी

जालंधर/ पंजाब के जालंधर के मॉडल टाउन में हार्ट अटैक वाले पराठे बनाने वाले वीर दविंदर सिंह को कॉमेडियन कपिल शर्मा काे परांठे खिलाना भारी पड़ गया। जालंधर पुलिस ने वीर दविंदर सिंह के खिलाफ डिप्टी कमिश्नर के आदेशों की उल्लंघना करने पर केस दर्ज किया है। उनको गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। इस बीच वीर दविंदर सिंह ने थाना-6 की पुलिस द्वारा उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।

जानकारी अनुसार वीर दविंदर सिंह के खिलाफ थाना-6 की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। केस में आईपीसी की धारा 188 लगाई गई है। केस में कहा गया है कि वीर दविंदर द्वारा रात में अपना स्टाल लगाकर परांठे बेच कर डिप्टी कमिश्नर के आदेशों की उल्लंघन किया गया।


बंद कमरे में रख कर की मारपीट

वीर दविंदर ने शनिवार देर शाम प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि SHO अजायब सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की और उन्हें एक बंद कमरे में रखकर उनके साथ काफी बुरा बर्ताव किया। वीर दविंदर ने बताया कि कपिल शर्मा वाला फोटो वायरल होने के बाद उन पर ये कार्रवाई की गई।

जालंधर के मॉडल टाउन पहुंचे कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनके साथ परांठे बनाने वाले वीर दविंदर सिंह।

एसएचओ बोले- लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

वहीं इस बारे में थाना-6 के एसएचओ अजायब सिंह औजला ने बताया कि इलाके के लोगों द्वारा शिकायत दी गई थी कि उक्त जगह पर रात दो बजे तक परांठे बेचे जाते हैं। इसकी उनका एरिया काफी गंदा रहता है। इसे लेकर पहले भी उच्च अधिकारियों द्वारा वीर दविंदर को समझाया गया था, मगर वह नहीं समझा। जिसके चलते केस दर्ज किया गया। बात रही मारपीट तो थाने में उसके साथ कोई मारपीट नहीं हुई है। सभी आरोप गलत है।

परांठे खाने आए थे कॉमेडियन कपिल शर्मा

बीते दिन मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ शर्मा के साथ जालंधर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मॉडल टाउन के चर्चित हार्ट अटैक वाले देसी घी के परांठों का लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने वीर दरिंदर सहित अन्य के साथ फोटो भी करवाए। मुंबई से जालंधर पहुंचे कपिल ने बताया कि हार्ट अटैक वाले परांठे का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर देखा था। इसके बाद से उनकी वीर दविंदर के पास परांठे खाने की इच्छा थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

जालंधर के मॉडल टाउन में वीर दविंदर सिंह नामक युवक ने कुछ अर्सा पहले रात के समय देसी घी वाले परांठे बनाने शुरू किए। धीरे-धीरे उसके परांठे लोगों को इतने पसंद आने लगे कि रात के समय भारी संख्या में लोग उसके पास जुटने लगे। उसके परांठों के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसके बाद पंजाब में उसे हार्ट अटैक वाले परांठे बनाने वाले के नाम से जाना जाने लगा।

टिप्पणियाँ