सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सर्दियों में भी पानी की कमी के कारण होगी कई प्रकार की बीमारियाँ, कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं दिनभर में

गर्मियों में तापमान ज्यादा होता है, इस वजह से पसीना आता है और प्यास भी लगती है तो लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं। लेकिन बात अगर सर्दियों की करें तो इस मौसम में तापमान कम होता है, वातावरण में नमी होती है। जिस वजह से लोग कम पानी पीते हैं। शरीर में पानी की कमी हो जाती है और डिहाइड्रेशन होने का रिस्क बढ़ जाता है।

जीं हां। मौसम चाहे कोई भी हो, शरीर में जब भी पानी की कमी होगी, तो डिहाइड्रेशन होने लगता है। पानी से शरीर हाइड्रेट रहता है और अंदर की गंदगी बाहर निकलती है।


गर्म पानी पीने के फायदे 


शरीर में पानी की कमी से होने वाली परेशानियाँ 

अगर शरीर को उचित मात्रा में पानी नहीं मिलता तो कई गंभीर बीमारियों के होने का रिस्क रहता है। इस दौरान कम पानी पीने से दिमागी बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

हमारे शरीर का लगभग 60% हिस्सा पानी है और हर दिन शरीर से 2.5 लीटर पानी बाहर निकलता है। शरीर में 10 फीसदी पानी की कमी होने पर प्यास लगती है। सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक पानी पीना सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है। कब, कितना और कैसे पानी पिएं, इसकी जानकारी जरूरी है।

आयुर्वेद के मुताबिक, सुबह उठने के बाद खाली पेट पानी पीना आपको हेल्दी रखने में मदद करता है।

वैसे तो हर किसी को करीब 8 से 10 गिलास पानी पीना जरूरी है। जिससे बॉडी और स्किन हेल्दी बनी रहे, लेकिन शरीर में पानी की जरूरत उम्र, जेंडर, फिजिकल एक्टिविटी और प्रेग्नेंसी के दौरान अलग-अलग होती है।

सवाल: सर्दियों में कम पानी पीने से कौन सी परेशानियां हो सकती हैं?

जवाब: कम पानी पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता है। जिसकी वजह से कई तरह की परेशानियां होने का रिस्क रहता है। पानी की कमी से टॉक्सिन शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। इससे भी शरीर के अंदर कई बीमारियां पनपने लगती हैं। 

सवाल: सर्दियों में कितना पानी पीना चाहिए?

जवाब: ठंड में दिनभर में कम से कम 3-4 लीटर पानी तो पीना ही चाहिए।

सर्दियों में प्यास नहीं लगती है। जिससे घंटों-घंटों तक काम में बिजी रहने पर पानी पीना याद ही नहीं रहता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए आपके लिए कुछ टिप्स हैं-

  • मैनेज करें पानी पीने का समय 

मोबाइल में वॉटर अलॉर्म लगाएं: पानी पीने के लिए एक रूटीन बनाएं। इसके लिए मोबाइल एप पर वॉटर अलॉर्म सेट कर सकते हैं। जो रिमाइंडर देकर एक समय अंतराल में पानी पीने का याद दिलाता रहेगा।

अपनी पसंद की पानी की बोतल खरीदें: अपनी मनपसंद पानी की बोतल खरीदें। इसे आप जहां भी जाए, वहां साथ लेकर जाएं। बार-बार बोतल को देखकर आपको पानी पीने की याद आएगी। जिससे पानी पीने की निरंतरता बनी रहेगी।

स्ट्रॉ का इस्तेमाल करें: स्ट्रॉ वाली बोतल से पानी पीना अच्छा लगता है। जिससे आप जितनी बार पानी पिएंगे, बार-बार पानी पीने का मन करेगा।

रात को सोते समय पानी जरूर रखें: सोने के दौरान शरीर को 7-8 घंटे तक रेगुलर पानी नहीं मिलता है। ऐसे में जब पानी बगल में रहेगा, तो बीच-बीच में जगने पर पानी देखकर पीने का मन करेगा। पानी हमेशा बैठकर और घूंट-घूंट कर पिएं।

  • कब-कब पानी नहीं पीना चाहिए?

  1. गर्म चाय या कॉफी पीने के बाद
  2. अमरूद, संतरा यानी फल खाने के तुरंत बाद
  3. धूप से आने के बाद
  4. वॉकिंग या एक्सरसाइज करने के बाद
  5. खाना खाते समय और खाने के 1 घंटे तक
  6. एक्सपर्ट- डॉ. शुचिन बजाज, दिल्ली

टिप्पणियाँ