सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिसंबर ख़त्म होने से पहले ये जरुरी काम जरुर कर लें नहीं तो करना पड़ेगा कई परेशानियों का सामना

नई दिल्ली/ इस महीने यानी दिसंबर में आपको कई जरूरी काम निपटाने हैं। अगर आपका डीमैट अकाउंट है और आपने अभी तक उसमें नॉमिनी ऐड नहीं किया है तो 31 दिसंबर तक कर लें। ऐसा न करने पर अकाउंट फ्रीज हो सकता है। इसके अलावा इस महीने आधार को फ्री में अपडेट करने की डेडलाइन भी खत्म हो रही है। हम आपको ऐसे ही 4 कामों के बारे में बता रहे हैं जो आपको दिसंबर में निपटाने हैं।

  •  नॉमिनी ऐड करने का आखिरी मौका

सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड अकाउंट से नॉमिनी जोड़ने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है। इसके अलावा मार्केट रेगुलेटरी ने फिजिकल सिक्योरिटी होल्डर्स को PAN, नॉमिनेशन और KYC डिटेल्स अपडेट करने के लिए कहा है।



अगर आपने अभी तक डीमैट अकाउंट में नॉमिनी ऐड नहीं किया है तो नई डेडलाइन तक जरूर करा लें, नहीं तो आपका अकाउंट फ्रीज हो सकता है। यानी अकाउंट बंद नहीं होगा, लेकिन उसमें से आप कोई रकम नहीं निकाल सकेंगे।

  • बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर करना है साइन

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों को अपने ग्राहकों को बैंक लॉकर के नए समझौते पर साइन करवाने के लिए कहा है। ये काम बैंक को 31 दिसंबर 2023 तक पूरा करना है। अगर आपका भी किसी भी ब्रांच में बैंक लॉकर है तो वहां जाकर अपने नए बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन जरूर कर दें। वरना आपको बाद में परेशानी हो सकती है।

  • फ्री में आधार अपडेट

यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने फ्री में आधार अपडेट कराने के लिए 14 दिसंबर तक का समय दिया है। इसके बाद आधार अपडेट करने के लिए चार्ज देना होगा। इस दौरान फ्री में डेमोग्राफिक जानकारी, अड्रेस, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, मोबाइल नंबर और ईमेल करेक्ट करवाने का मौका है और इसके लिए उन्हें अलग से कोई चार्ज भी नहीं देना होगा।

लेकिन अगर आप बायोमेट्रिक डिटेल अपडेट करवाना चाहता है तो उसे फीस भरनी होगी। UIDAIके अनुसार, ये पहल खास तौर पर उन लोगों के लिए शुरू की है, जिन्हें 10 साल पहले आधार कार्ड मिला था और अभी तक एक बार भी अपडेट नहीं कराया है।

  • IDBI बैंक स्पेशल डिपॉजिट स्कीम में निवेश

IDBI बैंक स्पेशल डिपॉजिट स्कीम अमृत महोत्सव चला रहा है। इसमें 375 दिन और 444 दिन की FD में निवेश करना होगा। 375 दिन की FD पर सामान्य नागरिकों को 7.10% ब्याज,

जबकि सीनियर सिटीजन्स को 7.60% ब्याज दिया जाएगा। वहीं 444 दिन की FD पर सामान्य नागरिकों को 7.25% ब्याज, जबकि सीनियर सिटीजन्स को 7.75% ब्याज दिया जाएगा। इसमें 31 दिसंबर तक निवेश किया जा सकेगा।

टिप्पणियाँ