सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डोंगरगांव विधानसभा में 7 करोड़ की लागत से बन रही सड़क की सुविधा अब तक नहीं मिली, विधायक और ठेकेदार की निष्क्रियता से भारी अनियमितता

राजनांदगांव/ राजनांदगांव के डोंगरगांव विधानसभा के लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार की लापरवाही के कारण 7 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रही सड़क अब तक नहीं बनी। मचानपार से दीवान झिटिया तक सड़क अधूरी पड़ी है। ग्रामीण और राहगीरों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन हादसे हो रहे हैं।

 डोंगरगांव विधानसभा में 7 करोड़ की लागत से बन रही सड़क की सुविधा अब तक नहीं मिली, विधायक और ठेकेदार की निष्क्रियता से भारी अनियमितता

दरअसल, लोक निर्माण विभाग तुमडीबोर्ड से डोंगरगांव तक सड़क निर्माण करा रहा है। नवीनीकरण कार्य में संजय सिंगी से अनुबंध 2020 में 1 वर्ष की अवधि में कार्य को पूरा करने का आदेश था, जिसकी लागत 5 करोड़ 76 लाख 24 हजार रुपए थी, लेकिन मिलीभगत कर ठेकेदार को 24.10 परसेंट अधिक में 7 करोड़ 59 लाख 21 हजार रुपए में ठेका दे दिया गया।

  • भ्रष्टाचार के कारण सड़क बदहाल

तुमडीबोर्ड से डोंगरगांव तक सड़क का बुरा हाल है। पूरे रोड में गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। आए दिन रोड में गाड़ियां हादसे का शिकार होते रहती हैं। ग्रामवासी लगातर विधानसभा चुनाव के दौरान सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर चुनाव बहिष्कार किया। चक्काजाम भी कर चुके, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।

  • अभी भी सड़क निर्माण कार्य अधूरा

तीन साल बीतने के बाद भी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। ग्राम प्रमुख मंसाराम यदु समेत अन्य ग्रामवासियों का आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक दलेश्वर साहू और ठेकेदार के बीच सांठगांठ के चलते रोड का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। ठेकेदार की निष्क्रियता के चलते सड़क निर्माण में भारी अनियमितता देखने को मिली।

  • नाली का भी निर्माण होना था

नाली का भी निर्माण होना था, लेकिन ठेकेदार ने नाली का निर्माण नहीं किया।ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू और जिला प्रशासन पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन 3 साल से रोड की समस्याओं को किसी ने नहीं सुनी।

टिप्पणियाँ