गैस की समस्या आम तौर पर हम सभी को परेशान करती है, लेकिन कई बार यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि व्यक्ति को सिरदर्द के रूप में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दर्द के साथ, आपको उबकाई, छाती में दर्द के साथ साथ सिरदर्द की भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
![]() |
| गैस के कारण होने वाले सिरदर्द से छुटकारा पायें इन घरेलू नुस्खों से |
सिरदर्द दूर करने के घरेलू उपाय
नींबू पानी
नींबू पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है, ये कई सारे एंटीइन्फ्लामेट्री, एंटी ऑक्सीडेंट के जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, आप रोजाना गुनगुने पानी में नींबू के रस को पिएं, वहीं खाने में भी नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके रोजाना सेवन से आपके सिरदर्द की समस्या धीरे-धीरे दूर हो जाती है।
कोल्ड पैक ट्राई करें
यदि आपके पेट में गैस की वजह से सिरदर्द की समस्या रहती है तो आप अपने माथे पर एक ठंडा पैक लगा लें, इसके लिए आप एक तौलिये को लें और के टुकड़ों को अच्छे से लपेट लें, और 3-4 मिनट तक इसको सिर में हल्के हांथों से सिकाई करें, ऐसा करने में सिर दर्द की समस्या दूर हो जाएगी, वहीं ब्लड फ्लो भी सही बना रहेगा।
सौंफ के पानी का सेवन करें
सौंफ के पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है,गैस के कारण सिर में होने वाले दर्द को दूर करना चाहते हैं तो सौंफ के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके रोजाना सेवन से वहीं आपका मूड भी बूस्ट हो जाता है।
ठंडा दूध लें
रोजाना एक गिलास ठंडे दूध के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं, वहीं यदि आपको अक्सर पेट से जुड़ी समस्या रहती है या गैस की वजह से ज्यादातर सिर में दर्द बना रहता है तो भी ठंडे दूध का रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे सिरदर्द की समस्या से राहत मिल जाती है।
पुदीने का सेवन करें
पुदीने की चाय के सेवन से पेट से जुड़ी कई दिक्कतें दूर हो जाती हैं, ये एंटी बैक्टेरियल और एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसी कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, ये आपके पेट मं दर्द को शांत करने के साथ-साथ तुरंत राहत भी दिलाता है।
नोट:- इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। अधिक समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरुर लें.

टिप्पणियाँ