सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खाने के बाद नहाने से बढ़ता है मोटापा, साथ ही और कई प्रकार की समस्या होती है, इस टाइम पर नहाएं

नई दिल्ली/ हेल्दी रहने के लिए समय पर नहाना भी चाहिए। हेल्दी रूटीन हमारी बॉडी को स्ट्रॉन्ग बनता है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. आर पी पराशर से जानते हैं नहाने का सही समय.

नाश्ते का सही समय

नाश्ते का सही समय सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक का है। सुबह उठने के 30 मिनट के अंदर कुछ न कुछ जरूर खा लेना चाहिए, क्योंकि रात के खाने के बाद लंबे समय तक पेट खाली रहता है। सुबह 10:00 बजे के बाद नाश्ता नहीं करना चाहिए।

खाने के बाद नहाने से बढ़ता है मोटापा, साथ ही और कई प्रकार की समस्या होती है, इस टाइम पर नहाएं

दोपहर के खाने का समय

ब्रेकफास्ट और लंच के बीच कम से कम 4 घंटे का गैप होना चाहिए। ऐसे में दोपहर का खाना 12:30 बजे से लेकर 2:00 बजे तक कभी भी खा सकते हैं। याद रखें कि शाम 4:00 बजे के बाद कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे व्यक्ति के रात के खाने पर असर पड़ता है।

 परफेक्ट टाइम

रात का खाना जल्दी खाना चाहिए। डिनर का सही टाइम शाम 6:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक का है।

हमेशा सोने से 3 से 4 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए। रात 9:00 बजे के बाद कुछ भी नहीं खाना चाहिए। अच्छी हेल्थ के लिए रात को सोते समय एक कप गर्म दूध भी पी सकते हैं।

खाना कैसे पचता है

  1. दांत भोजन को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ते हैं।
  2. लार ग्रंथियां भोजन को मुलायम बनाती हैं।
  3. मुलायम भोजन इसोफागस में पहुंचता है।
  4. खाना भोजन नली से पेट में जाता है।
  5. पेट में भोजन पहुंचते ही हाइड्रोक्लोरिक एसिड इकठ्ठा होता है।
  6. हाइड्रोक्लोरिक एसिड खाने को छोटे टुकड़ों में कर देता है।

समय के मुताबिक नहाने के फायदे नुकसान

नहाना अच्छी सेहत के लिए सबसे अहम है। नहाने के साथ यह जानना जरूरी है कि किस वक्त नहाना ज्यादा सही है। दिन में कभी भी नहाना ठीक है, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए उतना ठीक नहीं है।

अच्छी सेहत के लिए हमेशा सही वक्त पर ही नहाएं। कुछ वक्त ऐसे भी होते हैं, जब स्नान करना ठीक नहीं है। यूनानी डॉ. सुबास राय ने बताया कि किस वक्त नहाना सेहत के लिए लाभदायक है और किस वक्त नहाने को नजरअंदाज करना चाहिए।

नहाने का बेहतर समय

यह बात थोड़ी अजीब है लेकिन सच है कि सुबह के बजाय शाम में नहाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। रात में नहा रहे हैं तो आप एकदम सही कर रहे हैं।

दरअसल, रात में नहाना स्किन के लिए फायदेमंद है। खासकर गर्मियों या बारिश के मौसम में तो ऐसा करना काफी फायदेमंद होता है।

लंबे समय तक बाहर रहने से पूरे दिन स्किन पर काफी मिट्टी, पसीने चिपकते हैं और इससे होने वाली बीमारियों से बचने के लिए शाम को नहाना अच्छी आदत है। इसलिए बिस्तर पर जाने से पहले शरीर को अच्छे से साफ करना जरूरी है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सुबह नहाना गलत है।

शाम को नहाने के क्या फायदे हैं?

शाम के समय नहाने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। गर्मी में बॉडी टेम्परेचर बढ़ने के कारण रात में नहाना ब्लड प्रेशर के लिए सही है। इससे गहरी नींद आती और स्ट्रेस को दूर रखता है। इससे दिमाग, स्किन, बॉडी को काफी फायदा होता है। ऐसे में रात में नहाना स्वस्थ रहने के लिए अच्छा है।

किस टाइम नहीं नहाना चाहिए?

आयुर्वेद के मुताबिक नहाने को लेकर कई नियम हैं। खाने के तुरंत बाद नहाना सेहत के साथ खिलवाड़ है। खाना खाने के कुछ देर बाद यानी एक से दो घंटे बाद नहाना नहीं चाहिए।

इस समय नहाने से बचें

अगर आप सोने जा रहे हैं तो उससे ठीक पहले नहाने से बचें और अगर आपको देर तक शावर लेने की आदत है तो फिर बिल्कुल ऐसा नहीं करना चाहिए।

सोने और नहाने के बीच एक अंतर रखना चाहिए। साथ ही अगर दिन में पहले ही एक या दो बार नहा चुके हैं तो बार बार शावर लेने की जरूरत नहीं है। कई लोग हल्की गर्मी लगने पर ही नहाने चले जाते हैं, जो गलत है। दिन में एक बार या दो बार नहाना पर्याप्त है।

खाने के तुरंत बाद नहाने से होती हैं परेशानियां

कुछ लोग खाने के बाद या पहले नहाना पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि यह बॉडी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है।

जब खाना खाते हैं, तब पाचन में मदद के लिए पेट के चारों ओर ब्लड सर्कुलेशन का बढ़ जाता है। वहीं खाने के बाद नहाने से यह ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है, जिससे पाचन धीमा हो जाता है।

आयुर्वेद भी अपने सिद्धांतों के अनुसार इसे सही बताता है। बॉडी में डाइजेशन के लिए जिम्मेदार है। जब हम खाना खाते हैं, तब शरीर में अग्नि तत्व सक्रिय हो जाता है। खाने को जल्दी पचाने के लिए बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

नहाते समय बॉडी टेम्परेचर नीचे चला जाता है, जो पाचन को धीमा कर देता है। विशेषज्ञों का कहना है कि खाना के बाद तैराकी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे पाचन प्रक्रिया में बाधा आ सकती है। ऑक्सीजन की कमी के कारण पेट की मसल्स में क्रैंप्स भी हो सकती है।

  • खाने के बाद नहाने के नुकसान

  1. बेचैनी
  2. मोटापा
  3. सीने में जलन
  4. खाने के दो 2 घंटे बाद नहाएं
  5. नाश्ते, लंच, डिनर के बाद नहाना है सेफ या अनसेफ

आमतौर पर लोग सुबह जल्दी नहा लेते हैं। लेकिन कुछ लोग देर से नहाना पसंद करते हैं। ऐसे में उनके भोजन का समय और नहाने का टाइम आसपास ही होता है, जो हेल्थ पर निगेटिव असर डालता है। खाने के तुरंत बाद कभी नहाना नहीं चाहिए। इसके पीछे की असली वजह आपकी हेल्थ है।

इस वजह से खाने के बाद नहाना नहीं चाहिए

  • नहाते समय बॉडी टेम्परेचर कम होता है।
  • स्किन और नसों में ब्लड सप्लाई बढ़ती है।
  • जिसके बाद बॉडी टेम्परेचर नॉर्मल हो जाता है।
  • पेट में खाना पचाने के लिए ब्लड की कमी होती है।
  • पाचन तंत्र को बिगाड़ता है।

खाने के बाद ये आदत भी नुकसानदेह है

गर्मी के मौसम में खाना खाने के बाद गर्मी लगती है। इसलिए लोग खाना खाने के बाद नहाते हैं, ताकि बाद में फ्रेश रहें और कुछ लोग नहाने के बाद खाना खाते हैं। लेकिन ऐसा करने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। ब्रेकफास्ट हो या डिनर खाने के बाद बिलकुल नहाना नहीं चाहिए।

  • कब्ज की शिकायत हो सकती है।
  • खाने के बाद फल खाने से एसिडिटी बनती है।
  • खाने के बाद स्मोकिंग से वजन बढ़ता है।
  • खाने के बाद 10-15 मिनट वॉक करें। खाना पच जाएगा।

टिप्पणियाँ