हमास के समर्थन में सोशल मीडिया पर किए गए विवादित पोस्ट घटना के पांचवें दिन बुधवार को बजरंग बली सार्वजनिक धर्मशाला में बुद्धिजीवियों के सहयोग से निपटाया गया
ब्यूरो/पूर्णिया/बिहार/जिले के चम्पानगर बाजार में मुस्लिम समुदाय के युवकों द्वारा हमास के समर्थन में सोशल मीडिया पर किये गये विवादित पोस्ट के बाद दो समुदायों में उत्पन्न तनाव मामले में घटना के पांचवे दिन बुधवार को नगर पंचायत चम्पानगर स्थित बजरंग बली सार्वजनिक धरमशाला में दोनों समुदाय के दर्जनों बुद्धिजीवी के सहयोग से विवाद को निपटा दिया गया और पूर्व की भांति भाईचारे के माहौल में मेलमिलाप भी करा दिया गया है।की गई पंचायती में हिन्दू पक्ष से बाजार संघ अध्यक्ष विनोद माधव एवं मुस्लिम पक्ष से समाजसेवी मो0 मेहराज आलम को निर्णायक भूमिका के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
पंचायत दौरान दोनों पक्षों द्धारा बीते घटना पर आपत्ति जता कर नाराजगी भी ब्यक्त की गई । वही दूसरी ओर गलती मानकर फिर एक साथ रहने के लिए सहमति भी जताया गया। मालूम हो की बुधवार को होने वाले पंचायती के लिए चम्पानगर बाजार के कुछ दुकानदारों द्धारा अपनी अपनी दुकान बंद कर पंचायती में भाग लेने पहुँच रहे थे। वही कुछ लोगों ने फिर मान लिया की फिर आज बाजार बंद रहकर बदले की आग में धू धू जलेगी। वही पूर्व से तैनात दंडाधिकारी के रूप में केनगर बीडीओ आशिष कुमार और श्रीनगर बीडीओ शमशेर मल्लिक एवं केनगर सीओ अशोक कुमार सिंह और श्रीनगर सीओ विद्यानंद झा तथा केनगर बीपीआर ओ शेखर कुमार सहित अधिकारियों ने भावी घटना पर रोक लगाए जाने को लेकर सूचना जिला मुख्यालय को दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ पुष्कर कुमार ब्रज वाहन के साथ चम्पानगर पहुँचे और जिला शशस्त्र पुलिस बल एवं ओपी पुलिस समेत की छावनी बिछा दी।सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे से उपर तक चली पंचायत में निर्णायक फैसले में विलम्बता को देख एसडीपीओ एवं अन्य प्रखंड व अंचल के अधिकारियों के साथ धरमशाला पहुंचे और अपनी सच्ची सुझबुझ दिखाकर दोनों समुदाय के लोगों को भाईचारे के साथ जीवन बिताने के लिए राजी कर दिया।ज्ञात हो की उत्पन्न समस्या को लेकर हिन्दू पक्ष द्धारा मुस्लिम पक्ष के विरुद्ध चम्पानगर ओपी में 26 नामजद एवं 30 से 35 अज्ञात तथा मुस्लिम पक्ष द्धारा हिन्दू पक्ष के विरुद्ध 24 नामजद एवं 200 अज्ञात समेत पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उक्त घटना को लेकर शिफ्ट दर शिफ्ट चम्पानगर ओपी अध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल के नेतृत्व में तैनात पुलिस बल गश्त लगाते आ रही है। क्षेत्र में शांति का माहौल बनता जा रहा है।


टिप्पणियाँ