सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

97 साल की इलेन फिटनेस इंडस्ट्री की आदर्श बनी, बाथरूम में पुशअप से दिन की शुरुआत होती है

वॉशिंगटन/अमेरिका की इलेन लालेन 97 साल की उम्र में भी फिटनेस इंडस्ट्री की आदर्श बनी हुई हैं। उनका सुबह का व्यायाम अक्सर बिस्तर से उठने से पहले ही शुरू हो जाता है। बिस्तर के ऊपर लेटकर, वह दो दर्जन जैकनाइफ (पेट का एक तरह का व्यायाम) करती हैं। बाथरूम में पुश-अप करने के बाद वो घर में बने जिम में कुछ देर ट्रेडमिल पर दौड़ती हैं।

97 साल की इलेन फिटनेस इंडस्ट्री की आदर्श बनी, बाथरूम में पुशअप से दिन की शुरुआत होती है 


इलेन का कहना है कि प्रतिदिन 20 मिनट का व्यायाम उनके लिए काफी है। लेकिन, उनकी सबसे बड़ी ताकत ये है कि, वो हर सुबह खुद को याद दिलाती हैं- आपको विश्वास करना होगा कि आप कर सकते हैं।

इस विश्वास ने न सिर्फ उन्हें चोटों और मानसिक चुनौतियों के दौरान शारीरिक तौर पर एक्टिव रखा बल्कि, इससे उन्हें खुद से दशकों छोटी उम्र के व्यक्ति जैसे जीवन जीने में भी मदद मिली।

लगभग छह दशकों तक इलेन टेलीविजन फिटनेस पर्सनेलिटी जैक लालेन की पत्नी और बिजनेस पार्टनर दोनों थीं।

बीफिट एंटरप्राइजेज चलाती हैं इलेन

लगभग छह दशकों तक वह टेलीविजन फिटनेस पर्सनेलिटी जैक लालेन की पत्नी और बिजनेस पार्टनर दोनों थीं। जैक को व्यापक रूप से अमेरिका के आधुनिक फिटनेस आंदोलन का जनक माना जाता है। जैक स्वाभाविक तौर पर शोमैन थे। इलेन पर्दे के पीछे काम करना पसंद करती थीं। इलेन न सिर्फ टीवी शो बल्कि दर्जनों फिटनेस गैजेट, खाद्य उत्पाद और देश भर में 100 से ज्यादा जगहों पर खोले गए जिम का प्रबंधन देखती थीं।

2011 में जैक की मृत्यु के बाद अभी भी इलेन अपने परिवार का व्यवसाय बीफिट एंटरप्राइजेज चलाती हैं। पिछले चार सालों में इलेन ने बढ़ती उम्र के साथ फिटनेस पर दो किताबें प्रकाशित की हैं। वो एक डॉक्यूमेंट्री और फिल्म भी बना रही हैं।

बुढ़ापा कैसे महसूस करना चाहते हैं-आप पर निर्भर

‎इलेन आजीवन हर रोज व्यायाम करने से शरीर पर होने वाले सकारात्मक प्रभाव का सबसे बड़ा प्रमाण हैं। वह कहती हैं- यह चुनने की शक्ति आप में है कि आप अपने बुढ़ापे को कैसा दिखाना और महसूस करना चाहते हैं।

टिप्पणियाँ