ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उचितपुर में दिनांक 24-10-2023 की देर रात दो बाइक के बीच टक्कर में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मुफस्सिल थाना पुलिस सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया भेज दिया। वही दुर्घटना स्थल से दोनों वाहन को कब्जे में ले लिया। मृतक युवक मोहम्मद मुस्लिम का 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मुबारक बताया जा रहा है। मामले में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की दोनों बाइक सवार रौतरा की ओर से जा रहा था। दोनों ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान एक ऑटो सड़क किनारे खड़ी थी सामने ऑटो देखकर एक बाइक चालक दूसरे बाइक सवार को धक्का मारते हुए ऑटो से टकरा गया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं मृतक युवक के पिता ने बताया कि मेरा पुत्र रौतारा मेला देखने जा रहा था इसी बीच दुर्घटना में मौत हो गई। मामले में मृतक के परिजनों द्वारा मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन दिया गया है वही सब को पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

टिप्पणियाँ