सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वास्तु विहार के समीप पूर्णिया धमदाहा स्टेट हाईवे के किनारे बना रहे मकान मालिक का चोरों ने छड़ एवं टुबेल चुराया

ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/ जिले के केनगर.कृत्यानंद नगर थाना क्षेत्र के परोरा चौक वस्तु विहार के समीप पूर्णियां- धमदाहा स्टेट हाइवे के किनारे स्थित परोरा निवासी एक किसान के खेती की जमीन पर चल रहे निजी भवन निर्माण कार्य के लिए भंडारित किये गये 25 क्विंटल लोहे के छड़ एवं एक चापाकल की अज्ञात चोरों ने पहरेदार को बंधक बना कर चोरी कर ली. घटना बीते गुरुवार देर रात्रि की बतायी जाती है. 

पीड़ित किसान का नाम गोपाल चौधरी पिता स्व प्रदीप नारायण चौधरी पंचायत परोरा वार्ड संख्या 13 बताया जाता है. किसान गोपाल चौधरी ने बताया कि शॉपिंग मार्केट के लिए अपनी जमीन पर दुकान भवन बनवा रहे हैं और भवन सामग्री  के रूप में 25 क्विंटल छड़ आदि सामान निर्माण परिसर में रखा हुआ था.

उन्होंने बताया कि परोरा वार्ड संख्या 12 निवासी स्व हरि यादव के पुत्र उपेंद्र यादव भवन सामग्री की पहरेदारी कर रहा था. किसान ने बताया कि बीते गुरुवार की देर रात्रि अज्ञात कुछ चोर चार पहिया मालवाहक वाहन सवार होकर आये और पहरेदार को पीटते हुए खेत में कुछ दूरी पर सीमेंट वाले बिजली के पोल के साथ हाथ पैर बांध दिया तथा मुंह पर मच्छरदानी की पट्टी लगा दी एवं 25 क्विंटल छड़ व एक चापाकल चोरी कर फरार हो गया. 

पीड़ित किसान ने बताया कि घटना को लेकर केनगर थाना में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष सह प्रोन्नत पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की गहन जांच के8 जा रही है।

टिप्पणियाँ