सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दशहरा पूजा को लेकर शान्ति समिति बैठक

ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के चंपा नगर ओपी अंतर्गत दशहरा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। जिसमें चंपा नगर बाजार के न्यास समिति सदस्य एवं मुख्य पार्षद सहित सभी गणमान्य लोग मौजूद थे। बैठक में मेला में शांति बनाए रखने हेतु कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।

      उल्लेखनीय है कि चंपानगर दशहरा मेला में उत्तर बिहार का एक प्रसिद्ध मेला है। जहां कई दशकों से भव्य देवी मां के दर्शनार्थ लाखों भक्तों की भीड़ होती है जिसमें अष्टमी नवमी एवं दशमी के दिन अत्यधिक भीड़ होती है भीड़ को नियंत्रित करने हेतु बनैली राज परिवार के कुमार बिनोदानंद सिंह ने कहा कि चिरैया रहिका, टेंपो स्टैंड, मसूरिया बॉर्डर एवं पेट्रोल पंप पर रोड ब्रेकर को लगाया जाए। बलिदान के दिन छागर बलिदान हेतु पर्ची को समय पूर्व काटने पर उपस्थित सदस्यों ने जोड़ दिया। जिससे भीड़ नियंत्रित हो सके। मूर्ति विसर्जन के दिन रोड ब्रेकर पर पुलिस की तैनाती पर जोर दिया गया। मेला में थिएटर आने पर प्रतिबंधित किया गया। बेनैली राज परिवार की ओर से मेले में सभी स्थानीय लोगों से शांति व्यवस्था हेतु सहयोग करने की अपेक्षा की गई। मेला में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि निर्भय कुमार सिंह बेनेली राज परिवार के वधू सह समाजसेविका मृदुला सिन्हा पूर्व जीपस  सुनील मेहता सहित सभी गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना अध्यक्षा डेजी कुमारी ने मेले में शांति व्यवस्था हेतु उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों से सहयोग का अपील किया।


टिप्पणियाँ