पूर्णिया ज़िला में ईवीएम एवं वीवीपैट के एफएलसी कार्यो का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार ( भा०प्र०से०) द्वारा किया गया भौतिक निरीक्षण
- एफएलसी कार्य गुणवत्तापूर्ण करने को लेकर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश
ब्यूरो/पूर्णिया/बिहार/जिले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के लिए दिनांक 01अक्टूबर 2023 से ज़िला में ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रथम स्तरीय जाँच (एफएलसी) कार्य गुणवत्तापूर्ण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, श्री कुन्दन कुमार द्वारा समाहरणालय परिसर अवस्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में किए जा रहे एफ एल सी कार्यो का भौतिक निरीक्षण किया गया।
मौके पर इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के अभियंताओं एवं एफएलसी कार्य में लगे कर्मियों तथा संबंधित पदाधिकारियों से गहन जानकारी प्राप्त कर एफएलसी कार्य गुणवत्ता पूर्ण संपन्न करने को लेकर कई जरूरी निर्देश दिए।
ज्ञातव्य हो कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेशों के अनुरूप इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल), हैदराबाद निर्मित M3 ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रयोग लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 हेतु किया जाना है।
पूर्णिया जिला को कुल 5900 बीयू; 3900 सीयू तथा 4200 वीवीपैट आवंटित है।जो समाहरणालय परिसर अवस्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में संधारित है।
निर्देशानुसार बीयू 4900,सीयू 2900, वीवीपैट 3100 का एफ एल सी का कार्य किया जाना है।
एफएलसी कार्य प्रतिदिन (अवकाश दिवस सहित) निर्धारित समय से आरंभ है। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह कार्य 19 अक्टूबर 2023 तक चलेगा।
एफएलसी कार्य में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
मैनुअल ऑन इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन के अनुसार सभी आवश्यक कार्रवाई की गई है। हॉल के अंदर प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों यथा इंजीनियर, प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी, वेबकास्टिंग टीम, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य का पहचान पत्र निर्गत किया गया है। हॉल में प्रवेश करने के पूर्व मुख्य द्वार पर पंजी में उनकी उपस्थिति अंकित की जा रही है।
आयोग द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। दण्डाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। सीसीटीवी से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्णिया सदर तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर पूर्णिया को नियमित पर्यवेक्षण करने का निदेश दिया गया है।
आयोग द्वारा विहित रीति के अनुसार इस प्रक्रिया की पूरी निगरानी की जा रही है। संपूर्ण एफएलसी प्रक्रिया का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,बिहार के कार्यालय द्वारा लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से सतत अनुश्रवण किया जा रहा है। निर्धारित समय-सीमा दिनांक 19 अक्टूबर, 2023 तक एफएलसी कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्रीमती साहिला, निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सह एफएलसी सुपरवाइजर, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।




टिप्पणियाँ