सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चंपा नगर पुलिस द्वारा चलाया वाहन जांच अभियान

 


ब्यूरो/पूर्णिया/ बिहार/जिले के चम्पानगर पुलिस ने दुर्गा पूजा व आगामी पर्व त्यौहार को लेकर चंपानगर पुलिस ने इन दोनों अपने क्षेत्र में सघन वाहन जांच बढ़ा दिया है। शनिवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर चंपानगर ई सड़क मार्ग पर चरैया रहिका पुल पर शाम लगभग 6:00 बजे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना अध्यक्ष डेजी कुमारी ने अपने संदल बाल के साथ किया। इस दौरान आने जाने वाले मोटरसाइकिल की जांच की गई। जांच के क्रम में चालक का ड्राईविंग लाइसेंस सहित अन्य कागज की जांच की गई। जांच के दौरान चालकों को हेलमेट पहने तथा ट्रैफिक नियम का पालन करने का सख्त निर्देश दिया गया। थाना अध्यक्ष डेजी कुमारी ने बताया कि इन दिनों पर्व त्यौहार एवं लहरिया कट बाइक चालकों पर लगाम लगाने के दृष्टिकोण से क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

टिप्पणियाँ