सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव का फर्जी हस्ताक्षर कर राशि निकाले जाने को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फुटा

 


ब्यूरो/पूर्णिया/बिहार/जिले के केनगर प्रखंड के जगनी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर में फर्जी हस्ताक्षर से शिक्षक की उपस्थिति बनाना तथा विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव का फर्जी हस्ताक्षर कर राशि निकाले जाने को लेकर दुसरे दिन मंगलवार को भी स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल बना रहा।वही सोमवार को प्रभार में रहे सहायक शिक्षक प्रदीप कुमार मंडल द्धारा प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश चंन्द्र के विद्यालय में अनुपस्थिति रहने के बाबजूद भी हाजिरी बना देने के आरोप में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने पहुंचने वाले जिला शिक्षा पदाधिकारी का स्थानीय ग्रामीणों ने विद्यालय खुलने से लेकर बंद होने तक घंटो  इंतजार करते रहे।विद्यालय के सचिव रानी देवी ने बताया कि कभी भी विद्यालय में मिटिंग नहीं की जाती है। और ना ही कभी  मेरा हस्ताक्षर करवाया जाता है। मेरे हस्ताक्षर को जालसाज तरीके से प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश चंन्द्र द्धारा  भाऊचर पास करवा लिया जाता है।बताया की जब हम विद्यालय जाते हैं तो प्रभारी प्रधानाध्यापक कहते हैं कि तुम अभी बच्ची हो इसलिए घर में रहो यहां मत आया करो। सचिव ने बताया जब मन हुआ तब विद्यालय में मध्याह्न भोजन को बंद कर देता है। पूछने पर डांट फटकार कर विद्यालय से बाहर कर दिया जाता है।स्थानीय ग्रामीण अशोक कुमार साह, राजीव कुमार साह, अखिलेश साह, मुन्ना कुमार साह, मनोज साह, रमण कुमार साह आदि दर्जनों लोगों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से गुहार लगाया है तथा विद्यालय जांच कर दोषी लोगों के विरुद्ध कानुनी कार्रवाई की मांग की है। 

टिप्पणियाँ