के. नगर के काझा काली मंदिर परिसर में मत्स्य पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय पशुपालन एवं डेयरी विभाग भारत सरकार द्वारा प्रायोजित पशु बांझपन शिविर सह जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया
ब्यूरो/पूर्णिया/बिहार/जिले के के नगर प्रखंड काझा काली मंदिर में मत्स्य पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय पशुपालन एवं डेयरी विभाग भारत सरकार द्वारा प्रायोजित पशु बांझपन शिविर सह जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ केनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशिष कुमार, प्रखंड पशु चिकित्सक डा0 राजकिशोर राज, किशनगंज भेटनरी कालेज के डीन डा0 चंन्द्रहास, जलालगढ़ कृषि विज्ञान केन्द्र के मुख्य चिकित्सक डा0 एमके सिंह तथा गणेशपुर पंचायत के मुखिया अंजनी पासवान एवं काझा के समाजसेवी त्रिपुरारी शर्मा सहित लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना द्वारा पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार तथा कृषि विज्ञान केंद्र पूर्णिया द्धारा आयोजित शिविर में जागरूकता सेमिनार पशु चिकित्सा शिविर के वैज्ञानिक पशुपालकों के साथ संवादएवं वैज्ञानिकों ने पशुपालकों के साथ विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रश्नोत्तरी कर विविध तरीके बताए। इस अवसर पर इंडियन इम्यूनोलॉजिकल लिमिटेड हैदराबाद द्वारा प्रायोजित मिनरल मिक्सर एवं अन्य प्रकार के नैदानिक दवाइयों का भी वितरण पशुपालकों को मुफ्त में किया गया। प्रखंड पशु चिकित्सक डा0 राजकिशोर राज ने बताया की पशु बांझपन शिविर में करीब 3 सौ से अधिक पशु पालक उपस्थित थे। जिसमें से 2 सौ 50 पशुपालकों को पशु के लिए दवाई दिया गया है।

टिप्पणियाँ