अनुपस्थित प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर को लेकर विद्यालय शिक्षा समिति का गुस्सा फुटा एवं हिंदुस्तान के पत्रकार के साथ धक्का मुक्का
ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के केनगर प्रखंड के जगनी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय जगरनाथपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश चंन्द्र की अनुपस्थिति के बाद भी विद्यालय प्रभार में शिक्षक प्रदीप कुमार मंडल द्वारा उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश चंन्द्र का जाली हस्ताक्षर कर उपस्थिति बनाए जाने पर विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव रानी देवी ने विद्यालय पहुंची तथा शिक्षक प्रदीप मंडल से अनुपस्थित प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश चंन्द्र की उपस्थिति बनाए जाने के बारे में पुछताछ करने लगी। गलत ढंग से प्रभारी प्रधानाध्यापक की उपस्थिति बनाए जाने पर विद्यालय के शिक्षक भी विरोध कर रहे थे। जालसाजी द्वारा उपस्थिति बनाए जाने के समाचार संकलन के लिए पहुंचे हिन्दुस्तान अखबार के संवाददाता के साथ विद्यालय प्रभार के शिक्षक प्रदीप कुमार मंडल द्वारा गाली गलौज तथा धक्का मुक्की करने लगा। इस घटना की सूचना चम्पानगर ओपी पुलिस को दी गई। सूचना उपरांत पुलिस पहुँच कर शिक्षक प्रदीप कुमार मंडल को थाना ले आई तथा पूछताछ बाद छोड़ दिया गया। इस घटना को लेकर पिड़ित संवाददाता द्वारा चम्पानगर ओपी में आवेदन दिया गया है। विद्यालय के शिक्षक अरुण कुमार ने बताया की शनिवार से ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश चंन्द्र अवकाश पर है। बताया की सोमवार को 9 बजे सुबह प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार मंडल द्वारा विद्यालय के कार्यालय को खोलकर प्रधानाध्यापक सुरेश चंन्द्र का शिक्षको उपस्थिति पंजी में उपस्थिति बना दिया। विद्यालय के कक्षा 6 के छात्र पियुष कुमार एवं गुलशन कुमार ने बताया की प्रधानाध्यापक सुरेश चंन्द्र सोमवार को विद्यालय से अनुपस्थित है।वही ग्रामीणों की ओर से मौजूद सचिव रानी देवी और झलकी देवी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार मंडल द्वारा प्रधानाध्यापक सुरेश चंन्द्र का जाली हाजिरी बनाए जाने पर विरोध जताया।

टिप्पणियाँ