सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रोजी रोटी के लिए जा रहा युवक का लाश केनगर रेलवे स्टेशन पर मिला

ब्यूरो/पूर्णिया/ बिहार/जिले के केनगर थाना क्षेत्र के केनगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पटरी पर एक युवक का शव मिलते हीं उसे देखने के लिए दर्जनो लोग जमा हो गए। मृत युवक का कमर शरीर से अलग हो गया था। इससे साफ जाहिर होता है कि युवक की मौत ट्रेन से हीं हुई है। 

घटना सोमवार की रात्रि की बताई जा रही है। युवक के शव को देखने आए लोगों ने शव के पास पड़े बैग की तलाशी ली तो उसमें रखे आधार कार्ड था जिसमें मृत युवक केनगर थाना क्षेत्र के बिठनौली पूरब पंचायत के बसाहा गांव के वार्ड 13 निवासी जीवछ चौधरी का पुत्र मखन कुमार चौधरी(19) था। सूचना पर पहुंचे जीवछ चौधरी ने बताया शव मेरे पुत्र मखन का हीं है। उन्होंने बताया मेरा पुत्र मखन कुमार रोजी-रोटी की तलाश में पंजाब जा रहा था। वह केनगर से बनमनखी जा रहा था, जहां से वह ट्रेन पकड़ कर पंजाब जाने वाला था। जीवछ चौधरी ने पुत्र के शव को उठाकर घर ले गया जहां अन्तिम संस्कार कर दिया।

टिप्पणियाँ