सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इन 5 ऐप्स को मोबाइल में रखे हमेशा, काम होंगे जल्दी फटाफट

मोबाइल फोन और उसमें भी खासतौर पर स्मार्ट फोन अब हवा, पानी की तरह लोगों की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन गया है। इसने जिंदगी को आसान भी बनाया है। हमारे स्मार्ट फोन में बहुत सारे ऐप भी होते हैं। उनमें से कुछ उपयोगी और तो कुछ सिर्फ मनोरंजन के लिए होते हैं। मोबाइल ऐप्स की मदद से हम रोजमर्रा की जिंदगी के बहुत सारे काम भी आसानी से कर पाते हैं। जैसे कि मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट वगैरह।

गूगल मैप्स

सवाल: गूगल मैप्स का क्या यूज होता है?

जवाब: गूगल मैप हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के लिए बहुत जरूरी है। पहले किसी नई जगह जाना हो तो हम रास्ते में दस जगह रुककर लोगों से रास्ता पूछते थे। अब गूगल मैप आपको दुनिया के किसी भी कोने का रास्ता बता सकता है। गूगल मैप तकरीबन 99 फीसदी टाइम बिलकुल सही, सबसे कम समय और सबसे कम ट्रैफिक वाला रास्ता बताता है।

सवाल: मोबाइल में इस ऐप का होना क्यों जरूरी है?

जवाब: इस ऐप की मदद से रास्ता नहीं भटकेंगे। यह आपको किसी भी अमुक लोकेशन पर पहुंचने का सही वक्त बताएगा और यह भी कि रास्ते में कितना ट्रैफिक मिलने वाला है। और उसके मुताबिक अपना टाइम कैलकुलेट कर सकते हैं और लेट होने से बच सकते हैं। गूगल मैप आपको निर्देश देगा और डेस्टिनेशन तक पहुंचने का सबसे अच्छा रास्ता बताने के लिए, ट्रैफिक की रीयल-टाइम जानकारी भी देगा।

ध्यान दें: नेविगेशन और सही लेन की जानकारी, सभी देशों, इलाकों और भाषाओं में उपलब्ध नहीं है। नेविगेशन की सुविधा बड़े या आपातकालीन सेवाओं वाले वाहनों के हिसाब से नहीं बनाई गई है।

सवाल: क्या गूगल मैप्स का इस्तेमाल इंटरनेट बंद होने पर भी कर सकते हैं?

जवाब: हां, बिल्कुल। अगर आप गूगल मैप को ऑफलाइन इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको अपने डेस्टिनेशन को सेव करके रखना होगा। यह बिल्कुल ऑनलाइन प्रोसेस जैसा है।

ऑफलाइन मैप आपके फोन की इंटरनल मेमोरी में डाउनलोड होता है। हालांकि यह 15 दिन तक ही सेव रहता है। इसके बाद आपको इसे फिर से डाउनलोड करना होता है।

गूगल पे

Google Pay कैश के लेन-देन का सुरक्षित सिस्टम है। हाथ में कैश पैसे न होने पर गूगल पे की मदद से किसी भी सिचुएशन में रुपयों के लिए आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा।

ध्यान देने वाली बात ये है कि गूगल पे से जो भी बैंक एकाउंट जुड़ा हो, उसमें पर्याप्त रुपए जमा होने चाहिए।

मिनटों में अपने खाते को फिंगरप्रिंट और स्क्रीन लॉक जैसी सुविधा से ऐक्सेस कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आप हेल्प सेंटर से संपर्क भी कर सकते हैं।

जिन कामों के लिए आपको घंटों लंबी लाइनों में खड़े रहना पड़ता था, अब गूगल पे ऐप से वही काम मिनटों में कर सकते हैं। जैसे-

  1. दूर-दराज देश में कैश भेजना और मंगाना
  2. मोबाइल रिचार्ज
  3. सामान खरीदने पर डायरेक्ट भुगतान
  4. क्रेडिट कार्ड बिल
  5. बिजली-पानी का बिल
  6. गैस सिलेंडर बुकिंग
  7. फास्ट टैग रिचार्ज
  8. डिश टीवी बिल
  9. लोन ईएमआई
  10. टैक्स पे

डिजिलॉकर ऐप

डिजिलॉकर में आप किसी भी डॉक्यूमेंट की सॉफ्ट कॉपी को सेव करके रख सकते हैं। इस ऐप में डॉक्यूमेंट्स डिजिटली सेव कर सकते हैं। इस तरह आप जरूरत पड़ने पर कभी भी और कहीं भी अपने डॉक्यूमेंट एक्सेस कर सकते हैं। हर वक्त हार्ड कॉपी कैरी करने की जरूरत नहीं है।

सवाल: इसमें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स सेव कर सकते हैं?

जवाब: डिजिलॉकर पर 210 तरह के डॉक्यूमेंट्स रख सकते हैं। इनमें से कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स हैं, जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल में आते हैं। इसे नीचे दिए क्रिएटिव से समझते हैं।

सवाल: डिजिलॉकर ऐप पर अकाउंट कैसे बनाएं?

जवाब: डिजिलॉकर ऐप में अकाउंट बनाने के प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप समझते हैं।

  1. डिजिलॉकर में अकाउंट बनाने का प्रोसेस
  2. डिजिलॉकर पर अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले डिजी लॉकर के ऑफिशियल ऐप पर जाएं।
  3. ऐप में नीचे की तरफ GET STARTED पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद CREATE ACCOUNT पर जाकर मांगी गई डीटेल्स भरें।
  5. इसके बाद डिजिलॉकर अकाउंट में लॉगिन करने के लिए एक सिक्योरिटी पिन सेट करें।
  6. यहां डाले गए नंबर पर OTP आएगा, उसे वेरिफाई करें।
  7. नए पेज में अपना आधार नंबर डालकर नेक्स्ट पर क्लिक करें।
  8. रजिस्टर्ड नंबर पर आया OTP को डालें।
  9. अब साइन-इन बटन पर क्लिक करें।
  10. प्रोसेस पूरी होते ही डिजिलॉकर पर अकाउंट बन जाएगा।

मेडिसिन ऐप

किसी भी नई जगह जाने पर चीजें समझने में थोड़ा समय लगता है। ऐसे में आप मेडिसिन ऐप से घर बैठे ऑनलाइन दवाई मंगवा सकते हैं।

कई बार मेडिकल स्टोर घर से काफी दूर होता है या आप खुद ऐसी स्थिति में नहीं होते हैं कि मेडिकल स्टोर तक जा सकें। ऐसे में मोबाइल में डाउनलोड ये मेडिसिन ऐप आपकी मदद कर सकते हैं।

इन ऐप्स से न सिर्फ आपको घर बैठे दवाइयां मिलेंगी, बल्कि दवाइयों के दामों पर 15 से 20 प्रतिशत तक की छूट भी मिल सकती है।

ट्रूकॉलर ऐप

ट्रूकॉलर में कॉलर-आइडेंटिफिकेशन, कॉल-ब्लॉकिंग, फ्लैश-मैसेजिंग, चैट और वॉयस की सुविधा है। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल अज्ञात नंबर से फोन करने वाले का पता लगाने के लिए किया जाता है।

ट्रूकॉलर अपने आप ही कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम, उसकी लोकेशन का पता लगा लेगा।

कॉलर आईडी के लिए ट्रू कलर्स के लिए अलग-अलग कलर

मोबाइल में फोन आते ही ट्रूकॉलर की कॉलर आईडी अलग-अलग रंगों में दिखाई देती है। जो अलग-अलग तरह के नंबरों से आने वाले कॉल पर डिपेन्ड करता है। जैसे-

  1. नीला रंग सामान्य कॉल को बताता है।
  2. लाल रंग स्कैमर के लिए है।
  3. बैंगनी रंग का मतलब प्रायरिटी कॉल है।
  4. हरा रंग वेरीफाई किए गए बिजनेस से आने वाले कॉल के लिए है।

टिप्पणियाँ