13अक्टूबर को पटना जदयू कार्यालय में पुष्प गुच्छ भेंट देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सिंह उर्फ ललन सिंह एवं युवा जदयू के प्रदेश महासचिव नीतीश पटेल से मुलाकात किया
ब्यूरो/पूर्णिया/बिहार/ जिले के केनगर प्रखंड अंतर्गत जगनी पंचायत के सौराहा गाँव निवासी युवा जदयू के प्रदेश महासचिव मंटू कुमार कुशवाहा एवं चम्पानगर के जदयू अति पिछड़ा वर्ग के प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव विजय प्रकाश गौतम और केनगर प्रखंड के जदयू किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मेहता एवं जदयू प्रखंड उपाध्याय कदम लाल मेहता समेत पार्टी
कार्यकर्ताओं ने 13 अक्टूबर को पटना जदयू कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सिंह उर्फ ललन सिंह एवं युवा जदयू के प्रदेश महासचिव नीतीश पटेल से मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट किया। अध्यक्ष राजीव सिंह उर्फ ललन सिंह ने करीब एक घंटे से अधिक चली शिष्टाचार मुलाकात दौरान कहा की आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को है और चुनाव पूर्व भी होने की संभावना जताई। इस लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया। उन्होंनें लोकसभा चुनाव के लिए जनसंपर्क अभियान में अभी से जुट जाने का टास्क दिया। वही युवा जदयू के प्रदेश महासचिव नीतीश पटेल ने कहा की आम लोगों को वर्तमान जदयू सरकार की उपलब्धियां की जानकारी देकर पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान में तेजी लाने को कहा। उक्त जानकारी युवा जदयू के प्रदेश महासचिव मंटू कुमार कुशवाहा ने दी।बताया की अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के महासचिव विजय प्रकाश गौतम ने भी जाति आधारित गणना कार्य के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आभार जताया। तथा प्रदेश के खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण मंत्री लेशी सिंह के द्धारा धमदाहा विधानसभा में निरंतर हो रहे चौमुखी विकास के लिए भी आभार प्रकट है।


टिप्पणियाँ