सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गोकुलपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 से बारात से घर लौटने के दौरान लगी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के केनगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर पंचायत के वार्ड 11 से बारात से घर लौटने के दौरान गोली लगने से घायल व्यक्ति की पूर्णिया जीएमसीएच में शनिवार देर रात्रि करीब 11. 30 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रेम प्रसंग के कारण बारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। हत्या के बाद गोकुलपुर गांव में एक पल में खुशी मातम में बदल गया। हत्या के बाद के नगर पुलिस जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक दुल्हन के परिजन और जीजा घर छोड़कर फरार हो गया था। घटना के बारे में मृतक बी कोठी थानाक्षेत्र के मंकूरजान निवासी अब्दूल जब्बार के भाई बेचन मियां ने बताया कि शनिवार को दोपहर 01 बजे मकुरजान निवासी मो इसराइल के पुत्र मो अजमेर का शादी केनगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर निवासी मो मुस्लिम के चौथी बेटी सबनम खातून से हुई है। जिसके बारात में मेरा भाई अब्दूल जब्बार भी शामिल होने के लिए आया था। 


इसी दौरान शनिवार शाम छह बजे प्रेम प्रसंग के कारण दुल्हन के जीजा बिहारीगंज निवासी मो नबाब के बेटे मो मुमताज ने गोली चला दिया जिससे मेरे भाई की मौत हो गई। मृतक के भाई बेचन मियां ने बताया कि जिस सबनम खातून की शादी मेरे गांव के युवक मो अजमेर से हुई है। उस दुल्हन का प्रेम प्रसंग उनके तीसरे नंबर के जीजा मो मुमताज से चल रहा था। दुल्हन से मोहम्मद मुमताज ही शादी करने के लिए चाह रहा था। शादी नहीं होने के कारण दूल्हा को ही जान से मारने की नियत से गोली चला दिया लेकिन गोली मेरे भाई के सिर में लग गई। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

टिप्पणियाँ