सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कब्ज की परेशानी को ऐसे भगाएं चुटकियों में

65 साल के एक शख्स को कब्ज की परेशानी रहती थी। ये दिक्कत तब बढ़ने लगी, जब उसे 10 दिन से स्टूल पास यानी पॉटी नहीं हो रही थी। तब उसने डॉक्टर को दिखाया।

शख्स हार्ट पेशेंट भी था। इसलिए डॉक्टर उसे रेक्टल एनीमा नहीं देना चाहते थे। पर मरीज को ज्यादा परेशानी हो रही थी, तो उसने डॉक्टर को एनीमा देने के लिए जोर दिया। रेक्टल एनीमा देने के बाद शख्स को इतना मल आया कि उसको हार्ट अटैक हो गया और उसकी मौत हो गई।

कब्ज जैसी नॉर्मल परेशानी आजकल बच्चे से लेकर बड़े-बूढ़े लगभग हर किसी को होती है। लेकिन ये इतनी डेंजरस भी हो सकती है ये किसी ने नहीं सोचा था।

पेट में कब्जियत न हो, इसके लिए क्या करना चाहिए। कब्जियत होने पर क्या करना चाहिए। 

जानते है विशेषज्ञों से 

डॉ. निशा कपूर, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, सह्याद्री हॉस्पिटल, पुणे

डॉ. वी के मिश्रा, गैस्ट्रो लिवर हॉस्पिटल, कानपुर

सवाल: पेट में कब्ज होने का क्या मतलब है, ये क्यों होती है? इसकी क्या वजहें हैं?

जवाब: कब्ज एक ऐसी प्रॉब्लम है, जिसमें व्यक्ति को मल यानी स्टूल त्याग करने में परेशानी होती है। इस सिचुएशन को कब्ज कहते हैं। अगर लगातार यह परेशानी कई हफ्तों तक बनी रहती है तो यह सीरियस हो सकती है।

कब्ज होने पर डाइजेशन सिस्टम खराब होता है। इस सिचुएशन में स्टूल टाइट, सूखा होता है। कई बार पेट में तेज दर्द और मोशन के टाइम ब्लीडिंग भी हो लगती है।

कब्ज होने की कई वजहें हैं, जिन्हें नीचे लगे क्रिएटिव से समझते हैं-

सवाल: लगातार कब्ज की शिकायत होने पर शरीर में क्या-क्या परेशानी हो सकती हैं?

कब्ज की परेशानी को ऐसे भगाएं चुटकियों में, इन नियमों को फॉलो करें 

ये न करें 

जवाब: जब काफी समय तक पेट साफ नहीं हो रहा होता है या कब्ज की समस्या लगातार बनी ही रहती है। उसका ट्रीटमेंट नहीं किया जाता है तो ऐसी सिचुएशन में कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम होने लगती हैं। जैसे-

  • इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम
  • डायबिटीज
  • हाइपरकैल्सीमिया
  • बवासीर
  • फिशर

सवाल: इंफ्रीक्वेंट बावेल मूवमेंट्स और हाइपरकैल्सीमिया कौन सी बीमारी हैं?

जवाब: एक-एक करके समझते है-

इंफ्रीक्वेंट बावेल मूवमेंट्स: हर किसी का स्टूल पास करने का अलग-अलग टाइम होता है। यह दिन में एक बार से लेकर 2 या 3 बार भी हो सकता है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज, डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज के अनुसार, ‘अगर एक हफ्ते में कम से कम तीन बार स्टूल पास करने नहीं जा रहे हैं, तब उस कंडीशन में डॉक्टर्स मानते हैं कि आपको कॉन्सिटपेशन या कब्ज की शिकायत हो सकती है।

हाइपरकैल्सीमिया: जब आपके खून में नॉर्मल से ज्यादा कैल्शियम होता है, तो डॉक्टर इसे हाइपरकैल्सीमिया कहते हैं। इसके शुरुआती लक्षणों में कब्ज की परेशानी और डाइजेशन प्रॉब्लम होना कॉमन है।

सवाल: कब्ज होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखाई देते हैं?

जवाब: कब्ज होने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं। इसे पॉइंट्स से समझते हैं-

  • भूख कम लगना
  • जी मिचलाना
  • चेहरे पर मुहासें निकलना
  • पेट लगातार भारी रहना
  • हाजमा खराब होना
  • पेट में गैस बनना, मरोड़ होना
  • मुंह में छाले होना

सवाल: पेट को हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करने चाहिए?

जवाब: सबसे जरूरी बात है कि आजकल लोग कब्ज रहने या पेट साफ न होने पर मेडिकल स्टोर से दवाई खरीद कर खा लेते हैं। एक बार होने के बाद बार-बार कई बार इसी ट्रिक को पेट साफ करने के लिए अपनाते हैं। ये बिल्कुल गलत तरीका है। पेट में कब्ज होने पर लाइफस्टाइल में बदलाव करें और नैचुरल उपायों को अपनाएं।

सवाल: कब्ज न हो, इसके लिए किन चीजों को खाने से फायदा होता है?

जवाब:

  1. कीवी: इसमें फाइबर, विटामिन्स, मिनरल होते हैं।
  2. स्वीट पोटैटो: इसमें फाइबर, कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट होते हैं।
  3. ड्राई फ्रूट: इसमें फाइबर होता है। इन्हें खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।
  4. बीन्स: इसमें फाइबर होता है। ये ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं।
  5. पॉपकॉर्न: इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। चीज वाले खाना अवॉयड करें।


सवाल: पेट में कब्ज होने पर क्या सच में जान तक जाने का रिस्क रहता है?

जवाब: ऐसा नहीं है। कब्ज की सीरियस प्रॉब्लम की वजह से रेक्टल प्रोलैप्स जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। जिसमें मलाशय गुदा के जरिए बाहर निकल जाता है।

इसकी वजह से आंतों में रुकावट होने लगती है। अगर आंत ज्यादा तेजी से खाली होता है तो इससे दिल के दौरे और स्ट्रोक आने का रिस्क रहता है।

सवाल: पेट साफ करने के घरेलू नुस्खे क्या हैं?

जवाब:

  1. मेथीदाना: रात को एक चम्मच मेथी पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इस मेथी को पानी से निकालकर चबाकर खाएं और ताजा पानी पी लें। पेट साफ होगा।
  2. दूध: रात को सोने से पहले डिनर के दो घंटे बाद एक गिलास दूध पिएं। दूध कब्ज की परेशानी दूर करने में हेल्पफुल होता है।
  3. ईसबगोल: रात को बिस्तर पर जाने से पहले गुनगुने दूध में ईसबगोल मिलाकर खाएं। सुबह पेट साफ होने में आसानी होगी।
  4. त्रिफला चूर्ण: रात को डिनर के 1 घंटा बाद या सोने से पहले गुनगुने पानी से एक चम्मच त्रिफला चूर्ण खाएं। इससे सुबह पेट साफ हो जाएगा।

सवाल: कब्ज होने पर डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

जवाब: अगर पेट में तेज दर्द, बावल मूवमेंट में खून या कब्ज जो तीन हफ्ते से ज्यादा समय तक रहता है, तो इस सिचुएशन में आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

टिप्पणियाँ