अवैध रूप से चल रहे एक बहुत बड़े आरामिल पर हुई बहुत बड़ी कार्रवाई वन विभाग के रेंजर ऑफिसर एलके झा ने किया ध्वस्त
*जेसीबी से तोड़कर एक आरा मिल मशीन एवं एक लकड़ी के गोले सहित किया आरा मिल जप्त*
ब्यूरो/पूर्णिया/ बिहार/जिले के वन विभाग के रैंजर आफिसर एलके झा के मौजूदगी में चुपके से चला रहे एक बड़े अवैध आरा मिल को वन विभाग के पदाधिकारी रेंजर ऑफिसर ने किया ध्वस्त। उक्त कार्रवाई चम्पानगर ओपी क्षेत्र के नगर पंचायत चम्पानगर के गुदड़ी हाट चम्पानगर के समीप दर्जनों महिला और पुरुष वन विभाग पुलिस बल के सहयोग से जेसीबी मशीन से तोड़कर आरा मशीनको एवं एक लकड़ी के गोले सहित को जप्त कर किया गया है।
वही आरा मिल के संचालक नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या-1 स्थित प्राणपट्टी गाँव के स्व0 स्वरूप लाल शर्मा का पुत्र बुच्चन शर्मा एवं अन्य परिजनों द्धारा बिना नोटिस के ही जानकारी दिए बिना जबरन अवैध कार्रवाई करने का आरोप लगाया जा रहा था।वन विभाग की उक्त कार्रवाई से लोगों की हूजूम लगी रही। वन विभाग की पुलिस भारी मशक्कत झेलकर भीड़ पर काबू पाते रहे।
पूर्णिया वन प्रक्षेत्र के रैंजर आफिसर एलके झा ने बताया की चम्पानगर में अवैध गैर लाइसेंसी धारी बुच्चन शर्मा के आरा मिल से एक आरा मिल एवं एक लकड़ी के गोले को जप्त किया गया है। बताया की आज तक पूरे जिले से कुल 23 आरा मिल को जप्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया की वन विभाग द्धारा अभियान चलाया गया है कि जहाँ जहाँ अवैध रूप से बिना लाइसेंस के आरा मिल चुपके से चलाया जा रहा है, उक्त अभियान के तहत छापेमारी लगातार चलती रहेगी।


टिप्पणियाँ