सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

युवा कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा

न्यूज रिपोर्टर:-

अरविन्द कुमार।

अरविन्द कुमार की रिपोर्ट शेखपुरा

शेखपुरा/बिहार /जिले के शहर  स्टेशन रोड स्थित आजाद आश्रम में युवा कांग्रेस के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जहां भाजपा के खिलाफ जमकर भड़के। कांग्रेस युवा नेता माधव पांडे ने बताया कि लोकसभा का चुनाव 2024 में है इसको लेकर केंद्र सरकार यानी भाजपा की सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम में₹200 की कमी किया है ये कमी नहीं बल्कि चुनावी मुद्दा को लेकर काम किया है। कांग्रेस की सरकार में जिस तरह का गैस सिलेंडर के दामों में कमी थी उसी अनुसार रहना चाहिए लेकिन भाजपा की सरकार ने आए हुए दिन लगातार महंगाई पर महंगाई करती जा रही है 2024 के चुनाव में बिहार से भाजपा को सफाई कर देंगे। युवा कांग्रेस नेता माधव पांडे श्रवण सिंह इंद्रजीत कुमार एवं अनेकों ग्रामीण मौजूद रहे।





टिप्पणियाँ