न्यूट्रिशन से भरपूर खाना खाने के लिए तीन हिस्सों में बांटे खाने को, प्रोटीन, विटामिन, कर्बोहाईड्रेट सभी कुछ मिलेगा
सितंबर का पहला हफ्ता को नेशनल न्यूट्रिशन वीक के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इसका मकसद न्यूट्रिशन से भरपूर खाना खाने के लिए लोगों को जागरूक करना है। डॉ. जितेन्द्र जैन, MD जनरल मेडिसिन, RKDF मेडिकल कॉलेज और डॉ. रजा मलिक, डाइटिशियन से जानते हैं कि किस तरह न्यूट्रिशन की कमी की वजह से रोजमर्रा की जिंदगी में हेल्थ रिलेटेड प्रॉब्लम्स होती हैं।
![]() |
| तीन हिस्सों में बांटे खाने को, सेहत रहेगी तंदुरुस्त |
1. हाथ पैर में बार-बार झनझनाहट (झुनझुनी) होती है
यह कॉमन प्रॉब्लम है। हाथ-पैर में झनझनाहट की दिक्कत 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को ज्यादा होती है। आजकल कम उम्र में ही लोग इसकी शिकायत कर रहे हैं।
क्यों होता है ये: शरीर में विटामिन B12, E की कमी होने से।
खानपान से कैसे दूर होगी प्रॉब्लम:
डेयरी प्रॉडक्ट्स जैसे दूध, दही, पनीर जैसी चीजें खाएं।
मूंगफली, सोयाबीन या सूरजमुखी के तेल को खाने में शामिल करें।
2. सोते हुए या उठते समय नस चढ़ जाती हैं
हम में से ज्यादातर लोगों को सोते-उठते या बैठे-बैठे नस चढ़ जाती है। कुछ को यह दिक्कत बार-बार होती है। लोग इसका कारण कमजोरी को मानते हैं।
क्यों होता है ये: हीमोग्लोबिन की कमी से।
खानपान से कैसे दूर होगी प्रॉब्लम:
हरी सब्जियों, फलों, ड्राई-फ्रूट्स को डाइट में शामिल करें।
लंच या डिनर में हरी सब्जी खाएं।
सुबह ब्रेकफास्ट में ड्राई-फ्रूट्स और सीजनल फलों को शामिल करें।
3. हड्डियों से चटकने की आवाज आती है
कुछ लोगों के पैर से चलते, उठते-बैठते हड्डी के चटकने की आवाज आती है। नॉर्मल काम करते हुए उनकी हड्डियां चटकने की आवाज आती है।
क्यों होता है ये: शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण।
खानपान से कैसे दूर होगी प्रॉब्लम:
कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए रोज ब्रेकफास्ट में या रात में दूध पिएं।
लंच-डिनर में हरी सब्जी खाएं।
मूंगफली, अलसी के बीज, बादाम, संतरे के जूस को शामिल करें।
4. सोने के बाद या बैठकर उठने के बाद चक्कर आते हैं
कई बार सोने के बाद या बैठकर जब उठते हैं तो चक्कर आने लगते हैं और आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है।
क्यों होता है ये: शरीर में आयरन, विटामिन B12 और पानी की कमी से।
खानपान से कैसे दूर होगी प्रॉब्लम:
लंच डिनर में साबुत अनाज और हरी सब्जियां शामिल करें।
आयरन की कमी दूर करने के लिए पालक, चुकंदर खाएं।
रोज 3 से 4 लीटर पानी पिएं।
5. पेट साफ नहीं होता, कब्जियत बनी रहती है
पेट में कब्ज रहने से मोशन करने में परेशानी होती है और समय पर पेट साफ नहीं होता। आजकल हर उम्र के लोगों को कब्ज की समस्या हो रही है।
क्यों होता है ये: खाने में फाइबर मिनरल और पानी की कमी के कारण।
खानपान से कैसे दूर होगी प्रॉब्लम:
गेहूं, ब्राउन राइस जैसे साबुत अनाज खाएं।
सलाद, फल, मूंगफली, घी को खाने के साथ शामिल करें।
रोज 3-4 लीटर पानी पिएं।
मैदा, फास्ट-फूड को अवॉइड करें।


टिप्पणियाँ