नई दिल्ली/ घर की साफ-सफाई अगर समय से न हो तो जगह-जगह मकड़ी के जाले लटकने लगते हैं। मकड़ी के जालों पर ही बात करते हैं जिससे वह कभी सेहत का खतरा न बने। साथ ही डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अमरजीत सिंह से मकड़ी के काटने से सेहत को होने वाले नुकसान से निपटने के उपाय भी जानेंगे।
जहरीली मकड़ी के काटने पर क्या करें
अचानक कभी सिर, पैर और हाथ पर मकड़ी चढ़ जाती है और काट भी लेती है। इसके काटने का पता तुरंत नहीं लगता। लेकिन जहरीली मकड़ी का काटना कई बार जानलेवा भी हो जाता है। हालांकि घर में जो मकड़ी पाई जाती है, वो उतनी जहरीली नहीं होती है और न ही उनके काटने पर कोई गंभीर समस्या होती है।
रेक्ल्यूज और विडो स्पाइडर्स यलो सैक स्पाइडर, वुल्फ स्पाइडर, जंपिंग स्पाइडर जहरीली मकड़ियां होती हैं। कई मामलों में मकड़ी के काटने का इलाज घर में ही किया जा सकता है।
मकड़ी काटने के लक्षण
मकड़ी के काटने के 30 मिनट से लेकर 2 घंटे के अंदर लक्षण नजर आने लगते हैं। मकड़ी के काटने पर सूजन, काटने वाले जगह पर दर्द या उसका सुन्न होना, खुजली, त्वचा में जलन, लाल चकत्ते जैसे लक्षण नजर आते हैं। कई बार मकड़ी इतनी जहरीली होती है कि बुखार तक चढ़ जाता है।
मकड़ी काट ले तो क्या करें
मकड़ी जहां काटती है उस जगह पर लाल या बैंगनी रिंग बन जाता है। मकड़ी के काटने पर सबसे पहले उस भाग को पानी और साबुन से साफ करें ताकि सारा जहर, गंदगी या बैक्टीरिया हट जाए।
ऐसा न करने पर जहर घाव के जरिए ब्लडस्ट्रीम में चला जाएगा। काटने वाली जगह को धोने के बाद उस जगह पर आइस पैक रखें। पट्टी बांधे ताकि घाव पर बाहरी गंदगी न चिपके। बैंडेज लगाने से पहले मेडिकेटेड क्रीम जरूर लगाएं। साथ ही होम ट्रीटमेंट भी करें जैसे-
- मकड़ी का जहर काटने लिए घरेलू नुस्खे
- एसेंशियल ऑयल लगाएं, दर्द कम होगा।
- गुलाब का तेल लगाने से दर्द में राहत मिलेगी।
- कैमोमाइल लोशन से सूजन और जलन दूर होगी।
- लैवेंडर तेल दर्द कम करने में मददगार।
- एलोवेरा जेल लगाने जलन कम, जख्म जल्दी सूखेगा।
- आलू काटकर इंफेक्टेड एरिया पर लगाएं। राहत मिलेगी।
- काटने की जगह पर नमक रगड़ने से जहर कम।
मकड़ी काटने का इलाज जरूरी
मकड़ी काटने का इलाज दो-तीन बातों पर निर्भर करता है। पहला, किस तरह की मकड़ी ने काटा है। दूसरा, जख्म कितना गहरा है और तीसरा, मकड़ी के काटने और इलाज करवाने के बीच कितनी देर हुई। जहरीली मकड़ी के काटने पर डॉक्टर एंटीबायोटिक्स देता है, ताकि कोई दूसरी तरह का बैक्टीरियल इंफेक्शन ना हो जाए।
घर में मकड़ी का जाला हटाने के टिप्स
हम घर की सफाई तो रोज करते हैं, लेकिन रोजाना सफाई के बावजूद घर में मकड़ी के जाले लगे रह जाते हैं। घर की दीवारों और चौखट को चेक करते हैं।
सफेद सिरके से बनाएं स्प्रे
आमतौर पर हर घर में सफेद सिरका होता है। सिरके को एक स्प्रे बोतल में डालें और उस जगह पर स्प्रे करें जहां मकड़ी के जाले लगे हैं।
सिरके की महक बहुत स्ट्रांग होती है। ऐसे में मकड़ी का जाला क्या दोबारा मकड़ी भी उस जगह पर नहीं नजर आएगी।
नींबू या संतरे के छिलके
जाले की वजह मकड़ी ही होती है और मकड़ी गंध से भागती है। ऐसे में नींबू या संतरे जैसे फलों के छिलकों को उस जगह पर रख सकते हैं जहां मकड़ी आती है। छिलकों की महक से मकड़ी दोबारा उस जगह नहीं आएगी और जाला भी नहीं लगेगा।
नीलगिरी का तेल भगाए मकड़ी
नीलगिरी का तेल मार्केट में आसानी से मिल जाता है। स्प्रे बोतल में पानी डालकर एक चम्मच नीलगिरी का तेल डाल दें। इस स्प्रे की मदद से मकड़ी के जालों से बहुत हद तक काबू पाया जा सकता है।
पुदीने की पत्तियों का पानी या तेल से भगाएं मकड़ी
पुदीने के पत्तों का पानी भी मकड़ी के जालों वाली जगह पर छिड़कने पर जालें खत्म हो जाते हैं। पानी के अलावा पुदीने के तेल को भी स्प्रे की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
जालों वाली जगह की रोजाना सफाई करें
मकड़ी के जालों को खत्म करने के लिए रोजाना घर की दीवारों को झाड़ू या जाले निकालने वाली झाड़ू से साफ करें। इससे अगर मकड़ी जाला बना भी रही होगी तो भी जाला उसी वक्त खत्म हो जाएगा और बड़ा नहीं होगा।
मकड़ी और मकड़ी के जाले दोनों की सेहत और आपके घर के लिए अच्छे नहीं हैं।
वास्तु शास्त्र में भी मकड़ी के जालों को बहुत नुकसानदायक बताया गया है। घर में मकड़ी दिखाई दे तो कुछ लोग इसे अशुभ मानते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मकड़ी का जाला दरिद्रता की निशानी है।
इसे तुरंत साफ करना जरूरी होता है। जैसे आपको पहले ही बताया गया है कि मकड़ी जहरीला जीव होता है जिससे घर में बीमारियां पनप सकती है।
- वास्तु के मुताबिक मकड़ी के जाले के नुकसान
- मकड़ी के जाले से न सिर्फ पैसों की तंगी होती है बल्कि इससे पैसों का नुकसान भी बहुत ज्यादा होता है।
- मकड़ी का जाला दरिद्रता और परिवार के सदस्यों के बीच में मनमुटाव भी पैदा कर सकता है।
- घर में कितने भी पूजा-पाठ-हवन करवा लें फल नहीं मिलता।
- मकड़ी का जाला घर वालों मे निराश, डिप्रेशन की समस्या और नेगेटिव एनर्जी पैदा कर सकता है।
- मकड़ी का जाला खासतौर पर घर के मुखिया को परेशान करता है।

टिप्पणियाँ