सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मोटरसायकल, कार से रेत परिवहन का फर्जीवाड़ा

धमतरी/ जिले में रेत खदानों में रायल्टी के नाम पर फर्जीवाड़ा चल रहा है। आरटीआई कार्यकर्ता कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि मेघा रेत खदान में रायल्टी के नाम पर जमकर फर्जीवाड़ा किया गया है। आरटीआई के तहत हुए खुलासे में वर्ष 2015-16 में खनिज विभाग से जो रायल्टी बुक काटा गया है, उसमें रेत की निकासी में मोटर साइकिल, लूना, मोपेड, कार, ऑटो आदि छोटे वाहनों के नंबर शामिल हैं।

आरटीआई के तहत प्राप्त सत्य प्रतिलिपि रायपुर, दुर्ग, धमतरी, कबीरधाम, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सरगुजा, कांकेर से मैनुअल एवं कम्प्यूटरीकृत अभिलेख से मिलान कर दी गई है। इसके आधार पर गैर व्यवसायिक वाहन फर्जी वाहनों की भारी मात्रा में खुलासा हुआ है। इनमें 140 बाइक, 36 स्कूटी, 76 कार, 3 हार्वेस्टर, 1 ऑटो रिक्शा और 1 चैन माउंटेन, जेसीबी मशीन मिलाकर कुल 945 वाहन से 4 हजार 249 घन मीटर रेत भरकर रेत रायल्टी संधारण पंजी में परिवहन करना दर्शाया गया है।


टिप्पणियाँ