सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जांच में सही पाई गई पीपरपारा के स्कूल के डिस्टलरी से बह रहे अपशिष्ट से बदबू फैलने का मामला

बिलासपुर/ वेलकम डिस्टलरी के पास पीपरपारा के स्कूल के बच्चे बदबू से परेशान थे। दसअसल डिस्टलरी से बह रहे अपशिष्ट से बदबू फैलने को लेकर शिकायत की गई थी।

इसकी जांच में बदबू वाली बात सही पाई गई। प्रबंधन ने मौखिक रूप से पर्यावरण विभाग से एनओसी की बात तो कही लेकिन वे उसके कागजात पेश नहीं कर सके। वेलकप डिस्टलरी के बह रहे अपशिष्ट पदार्थ से बदबू फैलने की शिकायत कोटा एसडीएम से की गई थी। इस पर कोटा एसडीएम अमित सिन्हा ने वेलकम डिस्टलरी को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा था और रतनपुर नायब तहसीलदार लाखेश्वर किरण को मौके की जांच करने का निर्देश दिया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कोटा एसडीएम से की थी।

इधर रतनपुर नायब तहसीलदार ने जांच करने पर शिकायत को सही पाया है। वेलकम डिस्टलरी से दो से तीन किलोमीटर तक अपशिष्टों को बहाया जा रहा है जिससे बदबू हवा में फैली और पीपरपारा स्कूल के बच्चों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ रहा है। नायब तहसीलदार लाखेश्वर किरण ने बताया कि जांच के दौरान स्कूल की तरफ गई पाइप से बदबू फैलने की शिकायत को सही पाया गया है। प्रबंधन ने मौखिक तौर पर पर्यावरण विभाग से एनओसी की बात कही है लेकिन इसका वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके हैं। मैंने कोटा एसडीएम को जांच प्रतिवेदन दिया है।

टिप्पणियाँ