सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जानकीनगर थाना क्षेत्र के काली मंडल टोला में आपसी विवाद में गोली घटने की घटना घटी थी जिसमें एक आदमी की मौत हो गई

ब्यूरो/पूर्णिया/ बिहार/जिले के जानकीनगर थाना अंतर्गत कारी मंडल टोला में आपसी विवाद के कारण गोली चलने की घटना घटी थी, जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गयी एवं दो अन्य लोग घायल हो गए थे। पुलिस को सूचना मिलते ही घटना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी, थाना अध्यक्ष जानकीनगर एवं अन्य पुलिस पदाधिकारीगण पहुंच कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में कांड दर्ज कर अग्रतर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।विधि व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।



टिप्पणियाँ