नई दिल्ली/ एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या दूर करने में डाइट की अहम भूमिका है। इसके लिए एनीमिया डाइट चार्ट दिया गया है। साथ ही एनीमिया की बीमारी में क्या न खाएं और लाइफ स्टाइल में कैसे बदलाव किए जाने चाहिए 'जान जहान' में आज इसके बारे में पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबास राय से जानते हैं।
एनीमिया क्या है और इसे दूर करने में डाइट कैसे मदद करता है
डॉ. सुबास राय ने बताया कि एनीमिया खून की कमी या तेजी से रेड ब्लड सेल्स के खत्म होने को कहा जाता है। इसकी वजह शरीर में आयरन की कमी है। आयरन से ही हीमोग्लोबिन बनाता है। यह ब्लड को लाल रंग देने वाला प्रोटीन है, जो फेफड़ों की मदद से पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है।
विटामिन बी 12 और फोलेट जैसे न्यूट्रिएंट्स की कमी से भी एनीमिया होता है। एनीमिया डाइट प्लान इन सभी न्यूट्रिशन की कमी को पूरा करके एनीमिया से बचाव कर सकता है।
एनीमिया डाइट चार्ट
![]() |
| खून की कमी होने पर पालक, फूलगोभी, पत्तागोभी-अनार जूस का सेवन करें, चाय-कॉफी छोड़ दें तुरंत ही |
इस चार्ट में एनीमिया से लड़ने वाले आहार की जानकारी दी गई है। ये सभी खाद्य पदार्थ आयरन, विटामिन बी 12 और विटामिन सी से भरपूर हैं।
एनीमिया की बीमारी में क्या खाएं
एनीमिया से बचाव और शरीर में ब्लड लेवल को बनाए रखने में डाइट अपना असर तभी दिखाएगी जब वो जरूरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर हो।
पालक- एनीमिया की समस्या से जूझ रही महिलाओं को पालक खाना चाहिए। यह आयरन से भरपूर होती है।
फूल गोभी- आयरन की कमी के कारण होने वाले एनीमिया को दूर करने में एस्कॉर्बिक एसिड यानी विटामिन सी की भी अहम भूमिका है। यह न्यूट्रिशन शरीर में आयरन बनाने में मदद करता है। डाइट में विटामिन सी से भरपूर फूल गोभी को भी शामिल किया जा सकता है।
पत्ता गोभी- शरीर में विटामिन सी की कमी होने से भी एनीमिया का जोखिम होता है। विटामिन सी के लिए पत्ता गोभी की सब्जी बनाकर खा सकते हैं।
ब्रोकली- ब्रोकली खाने के फायदे में एनीमिया से बचाव को भी गिना जाता है। इसमें आयरन और विटामिन सी दोनों की अच्छी मात्रा होती है। ये दोनों न्यूट्रिशन एनीमिया से बचाव करने में मदद कर सकते हैं।
अनार जूस- अनार का जूस आयरन और विटामिन सी दोनों न्यूट्रिशन से भरपूर है। इनकी मदद से रेड ब्लड सेल्स हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ा में सकती है।
स्ट्रॉबेरी- एनीमिया की बीमारी में क्या खाएं सोच रहे हैं, तो स्ट्रॉबेरी भी एख अच्छा ऑप्शन है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, जो आयरन के अवशोषण में मदद करता है। इससे एनीमिया में सुधार हो सकता है।
अंडे की जर्दी- एनीमिया से लड़ने वाली डाइट में से एक अंडा भी है। अंडे की जर्दी में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो रेड ब्लड सेल को बढ़ा सकती है। जिससे एनीमिया की समस्या में राहत मिलती है।
एनीमिया में इन चीजों से करें परहेज
एनीमिया की बीमारी में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं तो शरीर में आयरन को अवशोषित करने से रोकते हैं। इनमें कॉफी, चाय, दूध, अंडे का सफेद भाग, फाइबर और सोया प्रोटीन शामिल हैं। अगर आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया है तो ऐसी डाइट से बचने की कोशिश करें।
- लो एनर्जी डाइट न लें
- चाय और कॉफी न पीएं
- मसालेदार खाने से दूरी बनाएं
- शराब और स्मोकिंग से दूर रहें
- चाइनीज फास्ट फूड से परहेज करें
- टैनिन और फाइटिक एसिड युक्त खाना न खाएं
- एनीमिया की बीमारी में लाइफ स्टाइल कैसी होनी चाहिए, इस बारे में भी जानना जरूरी है ।
एनीमिया के इलाज के लिए ये लाइफस्टाइल अपनाएं
एनीमिया की बीमारी को जल्दी ठीक करने में रूटीन में बदलाव बहुत जरूरी है। यह बदलाव न सिर्फ एनीमिया के लेवल को बेहतर करेगा, बल्कि शरीर को अन्य बीमारियों से बचाने में भी मदद कर सकता है।
- रोजाना योगाभ्यास करें
- हेल्थ चेकअप करवाते रहें
- हरी सब्जी और फल खाएं
- समय पर सोए और समय पर खाएं
- ज्यादा लिक्विड डाइट लें और पानी पिएं
एनीमिया डाइट: बीमारी से लड़ने में मददगार
- आयरन की कमी दूर करे
- घाव को जल्दी भरने मदद करे
- हड्डियों और दांतों को मजबूती दे
- विटामिन सी को बढ़ाने में सहायक
- एनीमिया डाइट से रेड ब्लड सेल्स बनते हैं
- दिल और गठिया की समस्या से निजात दिलाए
- एनीमिया डाइट के साइड इफेक्ट्स
एनीमिया के लिए डाइट चार्ट को फॉलो करने से सेहत को फायदे के साथ ही साथ कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है।
एनीमिया डाइट के कारण आयरन की मात्रा ज्यादा होने से आयरन विषाक्तता हो सकती है।
आयरन की अधिक मात्रा से लिवर डैमेज, डायबिटीज, हाइपोथायरायडिज्म यानी थायराइड का जोखिम हो सकता है।
.jpeg)
टिप्पणियाँ