सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जलालगढ़ थाना क्षेत्र के एक काली मंदिर में खून के धब्बे निशान होने के सूचना मिली

  • पुलिस को प्रत्यक्ष रुप में इस तरह की कोई  घटना का पुष्टि नहीं हुआ


ब्यूरो रिपोर्ट/पूर्णियाँ/बिहार/ जिले अंतर्गत जलालगढ़ थाना में पुलिस को एक काली मंदिर में खून के निशान एवं धब्बे होने की सूचना मिली।उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना अध्यक्ष महोदय के द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस को प्रत्यक्ष रूप से वहां इस प्रकार का कोई भी मामला प्रकाश में नहीं पाया गया तथा कोई खून का दाग धब्बा नहीं मिला।पूछताछ करने पर उन लोगों के द्वारा बताया गया कि उनकी साफ सफाई अभी-अभी कर दी गई है एवं खून का दाग धब्बा लगा हुआ कुछ फोटोग्राफ्स पुलिस को दिखाया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए sdm एवं sdpo महोदय के द्वारा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों समुदायों के लोगों से बातचीत कर मामले को शांत कराया।तत्पश्चात उनके बीच एकशांति समिति की बैठक करवाई गई। सभी को समझ बूझाकर उत्पन्न गलतफहमी को दूर किया गया एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दोनों पक्ष से लिखित रूप से एक पंचनामा तैयार किया गया है। घटनास्थल पर विधि व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी की तैनाती कर दी गई है। घटना पर अग्रतर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कृपया किसी भी प्रकार का अफवाह पर ध्यान ना दें।


टिप्पणियाँ