- पुलिस प्रशासन आमजनों से अपील किया है कि किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं दे पुलिस तत्परता से काम कर रही है
ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले में दिनांक-29.09.23 को डगरुआ थाना अंतर्गत इचालो पंचायत के हटगाछी ईदगाह के पास बसदहा ग्राम के निवासी भगवती पूजा के लिए कलश यात्रा लेकर पनार नदी जाने के दौरान कुछ उपद्रवियों के द्वारा ईदगाह परिसर में डीजे बजाने एवं झंडा गाड़ देने को लेकर दो गुटों के बीच आपसी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बायसी एवं थाना अध्यक्ष डगरुआ एवं अन्य पुलिस कर्मियों के द्वारा स्थिति को सामान्य कराया गया। दोनों पक्षों के ग्रामीणों के साथ बैठकर शांति समिति की बैठक कराई गयी है। स्थिति बिलकुल सामान्य है। विधि व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर कैंप किया जा रहा है।डीजे को जप्त कर लिया गया है।उपद्रवियों के विरुद्ध अग्रतार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


टिप्पणियाँ