सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजस्व अफसरों ने अहिरन नदी से रेत चोरी करने ट्रैक्टरों को पकड़ा, होगी कार्यवाही

कोरबा/ बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के जवाली और कसरेंगा के पास अहिरन नदी से रेत चोरी करने ट्रैक्टरों की लंबी लाइन लग रही थी। अब जाकर राजस्व अफसरों ने कार्रवाई करते हुए साथ ट्रैक्टर को पकड़ा है। खनिज विभाग को अभी भी इसकी जानकारी नहीं है। इस क्षेत्र में लंबे समय से नदी के बहता पानी से रेत निकालने का धंधा चल रहा था।

कटघोरा एसडीएम रिचा सिंह के साथ राजस्व अफसरों की टीम ने बंद रेट घाट पर छापामार कार्रवाई की। मौके पर 7 ट्रैक्टर रेत की चोरी करते हुए मिल गए। राजस्व टीम को देखकर वाहन चालक भाग खड़े हुए। एक भी ट्रैक्टर में नंबर नहीं था। एसडीएम की टीम ने सभी ट्रैक्टर को जब्त कर थाना भेज दिया। इस कार्रवाई से अवैध रूप से रेत चोरी करने वालों में हड़कंप मच गई है। इसके बाद भी नदी और नालों से खुलेआम रेट की चोरी हो रही है।

file photo


टिप्पणियाँ