एक महिला के द्वारा अपने जमीन से सटे मंदिर को रात्रि में ही तोड़वा रही थी। पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई कर रही है
- गुप्त सूचना के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है
ब्यूरो रिपोर्ट/पूर्णिया/बिहार/जिले में दिनांक-01/02.09.23 को रात्रि डगरुआ थाना अंतर्गत कारगिल टोला स्थित एक महिला के घर से सटे एक मंदिर का निर्माण किया गया था, जो डिस्ट्रिक्ट बोर्ड की जमीन पर बना हुआ है। वर्तमान में उक्त महिला अपनी जमीन बेचना चाह रही थी। मंदिर से सटे रहने के कारण कोई भी ग्राहक नहीं मिल रहा था। इसीलिए रात्रि में वह महिला मंदिर को तुड़वा रही थी कि इसी बीच किन्हीं के द्वारा डगरुआ थाना को सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा पूरी कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर मंदिर तोड़ने की कार्रवाई को तत्काल रोकवाया गया है। मामले में कांड दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर अवतार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।घटना स्तर पर पुलिस के द्वारा कैंप किया जा रहा है।विधि व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।


टिप्पणियाँ