सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आरक्षण नहीं तो वोट नहीं संकल्प यात्रा को लेकर किया गया बैठक

न्यूज रिपोर्टर:-अरविन्द कुमार 

शेखपुरा/बिहार /जिले के हसनगंज के निजी सभागार में विकासशील इंसान पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया जहां निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा को लेकर बैठक आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश के कई नेता शामिल हुए। बताते चलें कि वीआईपी पार्टी के द्वारा पूरे बिहार में संकल्प यात्रा कार्यक्रम कर रही हैं। वीआईपी पार्टी के नेता पप्पू चौहान कहा कि निषाद समाज को आरक्षण बिहार सरकार और केंद्र सरकार दे अगर आरक्षण नहीं तो वोट नहीं। लोक सभा 2024 का चुनाव है। चुनाव से पहले निषाद समाज आरक्षण सरकार से मांग कर रही है। कई राज्यों में निषाद समाज को आरक्षण मिल रही है। वीआईपी पार्टी प्रदेश नेता पप्पू चौहान,जिला अध्यक्ष दिनेश मोंगिया।





टिप्पणियाँ