सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सोशल मीडिया पर दूध पीने के कई नुकसान होने के चर्चे हो रहे हैं, जानें दूध कैसे और कब पीना है

बचपन से सुनते आएं है कि दूध पियोगे तो स्वस्थ रहोगे, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर दूध पीने के कई नुकसान होने के चर्चे जोरों पर हैं। ऐसे में लोगों को बड़ा कंफ्यूजन है कि दूध पीना चाहिए या नहीं।

हमारी एक्सपर्ट हैं

डॉ. पी वेंकट कृष्णन, इंटरनल मेडिसिन, आर्टिमिस हॉस्पिटल, गुड़गांव

डॉ. अंजू शर्मा, डायटीशियन, भोपाल

सवाल: दूध पीना चाहिए या नहीं?

जवाब: बिल्कुल दूध पीना चाहिए। दूध के कई फायदे होते हैं जो शरीर के विकास में मदद करते हैं। दूध पीने से नुकसान तब ही होगा, जब एलर्जी में या जरूरत से ज्यादा दूध पिएंगें।

सवाल: दूध पीने के क्या फायदे हैं?

जवाब: दूध को कंप्लीट डाइट माना जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन से लेकर लगभग सभी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। पॉइंट्स से समझते हैं-

  • दिमाग तेज होता है।
  • बाल मजबूत होते हैं।
  • स्ट्रेस और डिप्रेशन को कम करने में मदद करता है।
  • ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है।
  • अच्छी नींद आती है।
  • डायबिटीज का रिस्क कम होता है।
  • हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है।
  • दांत मजबूत होते हैं।
  • हड्डियां और मसल्स मजबूत होते हैं।

सवाल: दूध पीने से क्या कोई नुकसान भी होता है?

जवाब: दूध पीने से नुकसान हो सकता है। इसे पॉइंट्स में समझते हैं।

  • दूध में लैक्टोज होता है, जो कभी-कभी पाचन खराब कर सकता है। जिससे किसी-किसी को दस्त, ब्लोटिंग या गैस की समस्या हो सकती है।
  • कुछ लोगों को दूध से एलर्जी भी हो जाती है। ऐसे में यह इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है।
  • इससे हिप यानी कूल्हे की हड्डी कमजोर हो जाती है।
  • ज्यादा दूध पीने से स्किन में मुहांसे की प्रॉब्लम आ सकती हैं।

इन समस्याओं वाले लोगों को दूध नहीं पीना चाहिए 

सवाल: किन लोगों को दूध पीने से बचना चाहिए?

जवाब: अगर नीचे लगे क्रिएटिव में लिखी परेशानियों में से कोई एक भी है, तो आपको दूध पीने से परहेज करना चाहिए।

सवाल: एक दिन में कितना दूध पीना सेहत के लिए अच्छा होता है?

जवाब: दूध की मात्रा व्यक्ति की उम्र, वजन, हाइट और शरीर की जरूरत के हिसाब से अलग होती है।

एक स्वस्थ व्यक्ति को 150 से 200ml दूध पीना चाहिए। अगर अंडरवेट हैं तो ज्यादा दूध पीना चाहिए।

सवाल: क्या ओवरवेट लोगों को दूध नहीं पीना चाहिए?

जवाब: ऐसा नहीं है। ओवरवेट होने पर भी दूध पी सकते हैं। लेकिन अगर वेटलॉस करने का सोच रहे हैं तो दूध की जगह बटर मिल्क या दही का यूज कर सकते हैं।

सवाल: जरूरत से ज्यादा दूध पीने से क्या नुकसान होता है?

जवाब: ज्यादा दूध पीने से डाइजेशन बिगड़ सकता है। इससे उल्टी, दस्त या डायरिया होने का खतरा होता है।

सवाल: कुछ लोग सुबह दूध पीने की सलाह देते हैं और कुछ रात को। ऐसे में दूध पीने का सही समय क्या है?

जवाब: रात में सोने से करीब एक घंटा पहले दूध पीना चाहिए। ऐसा करने से डाइजेशन सिस्टम बेहतर हो जाता है और कई बीमारियों से राहत मिलती है। रात को गुनगुने दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पीने से ज्यादा फायदा होता है।

सवाल: दूध कच्चा पीना फायदेमंद होता है या इसे उबालकर पीना चाहिए?

जवाब: हमेशा दूध को उबालकर पीना ही बेहतर होता है। बस उबालते समय यह ध्यान रखें कि हम दूध को ज्यादा देर तक नहीं उबालें। इससे दूध की न्यूट्रिशन वैल्यू कम हो जाती है।

सवाल: दूध के टेम्प्रेचर को लेकर भी बहुत कंफ्यूजन रहता है, कि दूध ठंडा पीना चाहिए या गर्म?

जवाब: एसिडिटी होने पर गर्म दूध नहीं पीना चाहिए। इससे प्रॉब्लम और बढ़ सकती है। ठंडा दूध एसिडिटी से आराम देता है।

इसके अलावा रोज हल्का गुनगुना दूध पीना फायदेमंद होता है।

सवाल: मिल्क पाउडर से बना दूध पीना चाहिए या नहीं? क्या ये फायदेमंद होता है?

जवाब: मिल्क पाउडर में प्रिजर्वेटिव्स होते हैं इसलिए ये दूध जितना फायदेमंद नहीं होता है। अगर दूध उपलब्ध है तो मिल्क पाउडर वाला दूध अवॉइड करना चाहिए।

सवाल: मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स जैसे- हॉर्लिक्स, बॉर्नविटा को दूध में मिलाकर पीना चाहिए या नहीं?

जवाब: बिल्कुल इन्हें पिया जा सकता है। ऐसे प्रॉडक्ट्स में ऐडेड न्यूट्रिएंट्स होते हैं। साथ ही इनकी जगह नेचुरल चीजों को भी दूध में मिलाकर पी सकते हैं जिससे दूध की ताकत और बढ़ जाती है।

सवाल: दूध में क्या-क्या मिलाकर पिया जा सकता है जिससे ज्यादा फायदा हो?

जवाब: इसे नीचे लगे क्रिएटिव से समझिए और दूसरों के साथ शेयर भी करिए।

टिप्पणियाँ