सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सुंदरता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर दिए गए ब्यूटी हैक्स के पीछे न लगे, स्किन हो सकती है ख़राब

 सुंदरता बढ़ाने वाले ब्यूटी हैक्स से रहें दूर:रैशेज और एलर्जी से स्किन होगी खराब, बचने के 4 उपाय

खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं क्या पुरुष भी कई ब्यूटी हैक्स का इस्तेमाल करते हैं। चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन दिनों सोशल मीडिया पर कई ब्यूटी हैक्स बताए जा रहे हैं। लोग इन ब्यूटी हैक्स को अपनी डेली लाइफ में शामिल कर लेते हैं। जिसमें से कुछ हैक्स ऐसे होते हैं जिनसे उन्हें स्किन रिलेटेड कई तरह की परेशानी होने लगती हैं। गलत ब्यूटी हैक्स का इस्तेमाल करने से चेहरे पर दाग-धब्बे पड़ जाते हैं.

जानेंगे कि किन ब्यूटी हैक्स का इस्तेमाल करने से स्किन को नुकसान हो सकता है और इनसे बचने के लिए क्या करना चाहिए।

एक्सपर्ट पैनल: डॉ. नीलम गुलाटी, कॉस्मेटोलॉजी एचओडी, उजाला साइगनस रेनबो हॉस्पिटल, आगरा और ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन

सवाल: ब्यूटी हैक्स क्या होते हैं?

जवाब: वो ट्रिक्स जिन्हें लोग बिना किसी ज्यादा खर्च के अपनी सुंदरता को जल्द से जल्द से बढ़ाने के लिए अपनाते हैं।

सवाल: सोशल मीडिया पर कई ब्यूटी हैक्स दिखाए जाते हैं, इनसे रिएक्शन होने पर स्किन में किस तरह के साइड इफेक्ट्स दिखाई देते हैं?

जवाब: अलग-अलग हैक्स और बॉडी टाइप के हिसाब से सिर्फ चेहरे पर या शरीर में कई तरह की परेशानी होने लगती हैं। इसे नीचे लगे क्रिएटिव से समझते हैं-

सवाल: सोशल मीडिया पर दिखाए जाने वाले किन ब्यूटी हैक्स को बिल्कुल नहीं फॉलो करना चाहिए?

जवाब: ये थोड़ा समझने की बात है। हर ब्यूटी हैक्स नुकसान ही करें, ये जरूरी नहीं है। लेकिन कुछ ब्यूटी हैक्स, जिनके इंग्रीडिएंट्स से आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है या जिन प्रोडक्ट्स से आपको एलर्जी हैं, उन्हें बिल्कुल नहीं इस्तेमाल करना चाहिए।

अब कुछ ऐसे ब्यूटी हैक्स की बात करते हैं, जो सोशल मीडिया पर खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। इन्हें अप्लाय करने से पहले इनके बारे में जान लें।

नींबू का रस और शरीर की बदबू: नींबू का रस लगाने से हथेली या साइड में पसीने की बदबू से राहत मिलने का हैक गलत है। स्किन में कुछ एसिडिक होते हैं और स्किन का pH लेवल 7 से कुछ कम होता है। जबकि नींबू का pH 4 तक होता है। नींबू बहुत एसिडिक होता है। जब ये शरीर के कॉन्टैक्ट में आता है तो इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड जलन पैदा कर सकता है। सनलाइट में स्किन सेंसिटिव भी हो सकती है और स्किन टैनिंग का रिस्क बढ़ जाता है।

 सुंदरता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर दिए गए ब्यूटी हैक्स के पीछे न लगे, स्किन हो सकती है ख़राब 


पिंपल्स में टूथपेस्ट लगाना: फेस में पिंपल आने पर टूथपेस्ट लगाने को बताया जाता है। ये गलत है। टूथपेस्ट में कैल्शियम कार्बोनेट होता है। इसे लगाने पर चेहरे में जलन बढ़ सकती है और पोस्ट-इन्फ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन से पिंपल्स का निशान बन सकता है।

नमक, चीनी और बेकिंग सोडा से स्क्रब करना: स्क्रब के लिए चीनी, बेकिंग सोडा और नमक बिल्कुल यूज नहीं करना चाहिए। नमक, बेकिंग सोडा और चीनी के पार्टिकल्स नुकीले यानी क्रिस्टल होते हैं। जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन्हें चेहरे पर रगड़ने से स्किन में लालिमा, सूजन, जलन, रूखापन या इन्फेक्शन भी हो सकता है।

हेयर स्प्रे मेकअप सेट करने के लिए: मेकअप सेट करने के लिए हेयर स्प्रे का यूज गलती से भी न करें। ऐसा करना गलत साबित हो सकता है। हेयर स्प्रे में अल्कोहल के साथ ही कई केमिकल्स होते हैं। जो स्किन को नुकसान कर सकते हैं। इससे खुजली, जलन या स्किन ड्राई हो सकती है।

टूथपेस्ट से हटाए अनचाहे बाल: अनचाहे बालों को हटाने के लिए टूथपेस्ट यूज करना बताया जाता है। दांत साफ करने वाला टूथपेस्ट स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे स्किन एलर्जी हो सकती है।

रेजर से फेशियल हेयर हटाना: फेशियल हेयर हटाने के लिए रेजर यूज करने की एडवाइज देते हैं। फेशियल हेयर और डेड सेल्स हटाने के चक्कर में कई बार चेहरे पर दाग धब्बे हो जाते है। चेहरे पर पिंपल का ब्रेकआउट हो जाता है। साथ ही ग्रोथ पहले से ज्यादा और हेयर्स हार्ड होने लगते हैं।

सवाल: ब्यूटी रिलेटेड प्रॉब्लम होने पर क्या करना चाहिए?

जवाब: बदलते मौसम में अपनी स्किन का खास ध्यान रखना चाहिए। जिन्हें स्किन एलर्जी की प्रॉब्लम रहती है उन्हें कोई भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट यानी जो भी क्रीम या पेस्ट यूज करना है, उसे स्किन में कहीं भी थोड़ा सा लगाएं। जिससे पता चलेगा कि इससे आपको एलर्जी तो नहीं है। साथ ही आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स का यूज करना चाहिए।

अगर नॉर्मल एलर्जी है या एक-दो छोटे दाने या टैनिंग है तो घरेलू उपचार भी कर सकते हैं। इसके बाद भी आराम न मिले, तो तुरंत स्किन स्पेशलिस्ट से ट्रीटमेंट कराएं।

सवाल: चेहरे से पिम्पल्स को हटाने का क्या उपाय है?

जवाब: इसके लिए दो घरेलू उपाय हैं, जिन्हें हर स्किन टाइप के लोग इस्तेमाल कर सकते हैं।

पहला- एलोवेरा के पत्ते को तोड़कर उससे जेल निकालें। अपने फेस को क्लीन करके उससे हल्की मसाज करें।

दूसरा- ग्रीन टी बनाकर उसे ठंडा करें। रात को सोने से पहले कॉटन बॉल की मदद से इसे अपनी स्किन पर लगाएं। जल्द ही आपको असर नजर आने लगेगा।

धूप, एसी या पूल में रहने पर कई बार स्किन काफी इरिटेटिंग हो जाती है। इससे बचाव के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं।

सवाल: स्किन को हेल्दी रखने के लिए खानपान कितना जरूरी है?

जवाब: स्किन को हेल्दी रखने के लिए डाइट और न्यूट्रिशन की जरूरत होती है। पॉइंट्स से समझते हैं-

  • डाइट में विटामिन ए और सी रिच फूड जैसे सेब, आंवला, अखरोट और मौसम्बी शामिल करें।
  • ऑयली और मसालेदार खाना अवॉइड करें।
  • पैक्ड फूड-ड्रिंक्स से बिल्कुल दूर रहें।
  • स्मोकिंग और अल्कोहल न करें।
  • फास्ट फूड और रिफाइंड कॉर्ब्स वाली चीजें न खाएं।

टिप्पणियाँ