सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थाना अध्यक्ष डीजी कुमारी की अध्यक्षता में गणेश पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर चम्पानगर ओपी थाना में शांति समिति की बैठक की गई

ब्यूरो/पूर्णिया/बिहार/जिले के चम्पानगर ओपी में आगामी विश्वकर्मा पूजा एवं नगर पंचायत चम्पानगर के देवीघरा मंदिर परिसर चम्पानगर में हर साल की भांति इस साल भी पांच दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव को लेकर बुधवार की दोपहर  चम्पानगर ओपी परिसर में पूजा समिति एवं अन्य क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की गई।

बैठक में ओपी अध्यक्ष ने पूजा को लेकर पूजा समिति के लोगों से जानकारी ली और आवश्यक पूछताछ किया गया। पूजा समिति के लोगों ने बताया कि 19 से 23 सितम्बर 2023 तक गणेश चतुर्थी को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।जिसमें 19 को भगवान् गणेश की प्रतिमा स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा बाद पूजा आरंभ किया जाएगा।

21 एवं 22 तक की शाम  अंतर जिले के कलाकार द्धारा भक्ति जागरण और स्थानीय अनुभवी बच्चों द्धारा भी भक्ति कार्यक्रम कराया जाएगा।23 की दोपहर मटका फोर प्रतियोगिता उपरांत स्थापित प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।पूजा समिति सदस्यों द्धारा यह भी बताया गया की गणेश चतुर्थी पूजा विसर्जन उपरांत  प्रतिमा को दूर्गा मंदिर परिसर से बाजार के मुख्य पथ होते हुए कारी कोशी नदी  में प्रतिमा को जल प्रवाह कर दिया जाएगा। पूजा समिति को सुनने के उपरांत ओपी अध्यक्ष डेजी कुमारी ने लाइसेंस के लिए आवेदन देने को कहा। साथ ही वोलेंटिय की सूची भी मांगी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध होगा। जुलूस में किसी भी प्रकार के हथियार का प्रदर्शन नहीं होगा।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि इन्देश्वरी परिहार, पूर्व जिला परिषद सदस्य शुनील मेहता, पूर्व सरपंच सुदिष्ट कुमार सिंह, बाजार संघ अध्यक्ष विनोद माधव, मुखिया मंगल ऋषि, समाजसेवी राजेश नाथ पाठक, रामकुमार सिंह, मो0 रशीद आलम उर्फ लड्डू,जगनी पंचायत के पूर्व मुखिया मंटू कुमार मेहता, मनीष कुमार विश्वास आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ