सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सितंबर के दूसरे शनिवार को वर्ल्ड फर्स्ट एड डे मनाया जाता है, बॉक्स में रखे इन 7 सामान का सही उपयोग जानें

फर्स्ट एड का मतलब तो लोगों को पता होता है, लेकिन लोग इसकी अहमियत नहीं समझते हैं। इससे किसी चोट या एक्सीडेंट के तुरंत बाद दी जाने वाली प्रारंभिक चिकित्सा या फर्स्ट एड से घायल शख्स की कीमती जान बचाई जा सकती है। यह एक स्किल है, जिसे सभी को सीखने की जरूरत है। इसलिए लोगों को स

मझाने और जागरूक करने के लिए हर साल सितंबर के दूसरे शनिवार को वर्ल्ड फर्स्ट एड डे मनाया जाता है।
 जनरल फिजिशियन डॉ. पी. वैंकटकृष्णन से जानेंगे फर्स्ट एड क्यों जरूरी है और किस तरह सीरियस सिचुएशन में आपकी छोटी सी मदद से किसी की जान बच सकती है। साथ ही जानेंगें कि हमेशा तैयार रखने वाले फर्स्ट ऐड बॉक्स में क्या-क्या रखना चाहिए।

सवाल: फर्स्ट एड क्या होती है?
जवाब: कोई मेडिकल सिचुएशन आने पर डॉक्टर के पास जाने से पहले घायल शख्स को जो ट्रीटमेंट दिया जाता है, वो फर्स्ट एड होता है। यानी तुरंत किया जाने वाला इलाज फर्स्ट एड होता है।

इसे उदाहरण से समझते हैं। जैसे- किसी व्यक्ति को चोट लग जाती है तो उसके बहते हुए खून को रोकने के लिए घाव वाली जगह को साफ करना, पट्टी बांधना, एंटीसेप्टिक क्रीम लगाना फर्स्ट एड है।

सवाल: फर्स्ट एड देना क्यों जरूरी होता है, इससे क्या फायदा होता है?
जवाब: इसे पॉइंट्स से समझते हैं।

  •     इससे घायल की जान बच सकती है।
  •     रिकवरी टाइम को कम किया जा सकता है।
  •     घायल व्यक्ति का दर्द कम किया जा सकता है।
  •     इलाज का खर्च कम हो सकता है।
  •     एक्सीडेंट के दौरान खून बहने से रोका जा सकता है।
  •     गंभीर समस्या होने से बचाया जा सकता है।
  •     CPR के जरिए सांसें देकर जान बचा सकते हैं।

सवाल: किसी को गिरने के कारण कमर में चोट लग गई है, तो क्या करना चाहिए?
जवाब: कमर में चोट लगने पर व्यक्ति को कुछ देर बिस्तर पर सीधा लिटा दें। इससे कमर को थोड़ी राहत मिलेगी। चोट लगे हिस्से पर बर्फ से सिकाई करें, ताकि सूजन न आए।

अगर सूजन आ जाती है तो हीट बैग से सिकाई करें। चोट लगे हिस्से पर बाम लगाएं।

सवाल: अगर कोई थोड़ा जल जाता है, तो ऐसी स्थिति में क्या फर्स्ट एड देना चाहिए?
जवाब: अगर कोई थोड़ा जल जाता है तो ऐसे में जले हुए हिस्से को 10 से 15 मिनट तक ठंडे पानी में डालकर रखना चाहिए। इसके बाद साफ कपड़े से जले हिस्से को पोंछें और उस पर एंटीसेप्टिक-क्रीम लगाएं।

नोट- जले हिस्से पर बर्फ न लगाएं, इससे परेशानी और बढ़ सकती है।

सवाल: आपके आसपास किसी को मिर्गी का दौरा पड़ जाए तो उसे कैसे संभालें?
जवाब: इसे नीचे लगे क्रिएटिव से डीटेल में समझिए और जानकारी को दूसरों के साथ शेयर भी कीजिए।

सवाल: अगर किसी को सांप, बिच्छू काट ले तो तुरंत क्या करना चाहिए?
जवाब: अगर किसी को सांप या बिच्छू काट ले तो तुरंत ये काम करें-

  •     काटी गई जगह से 4 उंगली दूर पट्टी या धागा कसकर बांध दें, ताकि जहर न फैल पाए।
  •     व्यक्ति को ज्यादा हिलने न दें, इससे जहर तेजी से फैल सकता है।
  •     अगर खून बह रहा है तो बहने दें।
  •     मरीज को शांत और स्थिर रखने की कोशिश करें।

सवाल: किसी को अचानक छाती में दर्द होने लगे या हार्ट अटैक जैसी सिचुएशन आ जाए तो ऐसे में क्या करना चाहिए?
जवाब: अगर आपके सामने किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आता है तो उसे रिलैक्स करने की कोशिश करें।

  •     मरीज को तुरंत बैठा दें।
  •     उसके कपड़ों को ढीला कर दें।
  •     हो सके तो एस्प्रिन चबाने को देें।
  •     मरीज को रिलैक्स करने की कोशिश करें।
  •     अगर बेहोश हो गया है तो तुरंत CPR दें।

सवाल: CPR क्या होता है, ये कैसे दिया जाता है?
जवाब: CPR फर्स्ट एड का एक तरीका है जो व्यक्ति को होश में लाने और उसकी सांस लौटाने में मदद करता है। इसे माउथ टु माउथ ब्रीदिंग भी कहते हैं।

ऐसे दें CPR:

  •     पेशेंट को सीधा लिटा दें। उसके सारे अंग सीधे होने चाहिए।
  •     अब अपने दोनों हाथों की हथेलियों को एक-दूसरे के ऊपर रखते हुए मरीज के सीने को दबाएं।
  •     सीने पर दो या ढाई इंच से ज्यादा प्रेशर नहीं डालना चाहिए।
  •     फिर अपने मुंह से उस व्यक्ति के मुंह में ऑक्सीजन दें।
  •     30 बार हल्के हाथों से सीना दबाने के बाद 2 बार सांस दें।
  •     यह प्रोसेस व्यक्ति के होश में आने या सांस वापस आने तक दोहराएं।

सवाल: फर्स्ट एड बॉक्स क्या होता है, इसे कैसे तैयार करें?
जवाब: ये एक बॉक्स होता है जिसमें फर्स्ट एड देने के लिए जरूरी सामान रखा जाता है। इससे जरूरत पड़ने पर सामान एक ही जगह मिल जाता है।

टिप्पणियाँ