सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जवान की एक्ट्रेस नयनतारा फोर्ब्स मैगजीन की सेलिब्रेटी लिस्ट में शामिल होने वाली पहली साऊथ एक्ट्रेस, 50 सेकेंड के ऐड के 5 करोड़ फीस लेती हैं

दक्षिण सिनेमा की जानीमानीं एक्ट्रेस नयनतारा इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी फिल्म जवान अब तक 700 करोड़ की कमाई कर चुकी है। प्राइवेट जेट, ब्यूटी प्रोडक्ट कंपनी की मालकिन और प्रोडक्शन हाउस चलाने वाली नयनतारा फोर्ब्स मैगजीन की सेलिब्रेटी लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। दक्षिण भारत से इस लिस्ट में शामिल होने वाली वे पहली एक्ट्रेस हैं।



नयनतारा के पास देशभर में कई आलीशान घर हैं। फिलहाल वे पति विग्नेश शिवन के साथ चेन्नई में 4 बीएचके फ्लैट में रहती हैं।

नयनतारा कारों की भी शौकीन हैं। उनके पास मर्सिडीज GLS 350D से लेकर लेदर इंटीरियर वाली बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज भी हैं।

प्राइवेट जेट रखने वाली देश की चुनिंदा एक्ट्रेस में से एक

नयनतारा के पास प्राइवेट जेट भी है। माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा और शिल्पा शेट्टी के साथ नयनातारा भी अब इसी लीग में शामिल हो गई हैं।

नयनतारा ने जून 2022 में 50 करोड़ का प्राइवेट जेट खरीदा। उन्हें कई बार पति विग्नेश के साथ इस जेट में छुट्टियां मनाते देखा गया है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार नयनतारा शूटिंग और बाकी इवेंट्स के लिए प्राइवेट जेट से ही जाना पसंद करती हैं।

50 सेकेंड के ऐड के लिए 5 करोड़ रुपए फीस लेती हैं

न्यूज 24 के अनुसार नयनतारा टाटा स्काई, के ब्यूटी, तनिष्क सहित कई ब्रांड्स की ब्रांड एम्बेस्डर हैं। वे एक ब्रांड को प्रमोट करने के लिए 4-7 करोड़ रुपए फीस लेती हैं। जूम टीवी के अनुसार टाटा स्काई के 50 सेकेंड के विज्ञापन के लिए नयनतारा को 5 करोड़ रुपए मिले थे।

अप्रैल 2019 में तनिष्क ने नयनतारा को दक्षिण भारत के लिए ब्रांड एम्बेस्डर चुना है। वह पूरे दक्षिण भारत में इस कंपनी की इकलौती ब्रांड एम्बेस्डर हैं।

लिप बाम के सबसे बडे़ ब्रांड की मालकिन

एक्टिंग के अलावा नयनतारा बिजनेस इन्वेस्टमेंट में भी काफी सक्रिय हैं। 2021 में उन्होंने चेन्नई में एक लिप बाम कंपनी की शुरुआत की। इनकी कंपनी लिप बाम के 100 से ज्यादा वेरिएंट बनाती है।

द लिप बाम कंपनी सेफ प्रेग्नेंसी, वीगन, सन्सक्रीन जैसे कई वेरिएंट्स में लिप बाम बनाती है। इनके प्रोडक्ट की कीमत 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक है।

जानीमानीं कॉस्मेटिक सर्जन रनिता रंजन के साथ मिलकर नयनतारा ने इस कंपनी में करीब 10 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए हैं। नयनतारा, 29 सितंबर को एक नया स्किन केयर ब्रांड भी लॉन्च करने जा रही हैं।

प्रोडक्शन हाउस और ऑयल बिजनेस में भी एक्टिव

2021 में नयनतारा ने पति और फिल्म डायरेक्टर विग्नेश शिवन के साथ मिलकर रावडी पिक्चर्स नाम से एक प्रोडक्शन हाउस शुरू किया। उन्होंने रॉकी, शुभ यात्रा, कन्नेक्ट जैसी कई हिट फिल्में प्रोड्यूस की हैं। फिलहाल इस प्रोडक्शन हाउस का नेटवर्थ 50 करोड़ है।

नयनतारा ने UAE में ऑयल बिजनेस में भी 100 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए हैं। चेन्नई की एक फूड एंड बेवरेज कंपनी में भी उनकी हिस्सेदारी है।

  • 6 लाख का लुई वितौं बैग यूज करती हैं नयनतारा

नयनतारा लग्जरी बैग्स की भी शौकीन हैं। फिल्म प्रमोशन के अलावा अवॉर्ड फंक्शन्स में वे लग्जरी बैग्स के साथ दिखी हैं। नयनतारा के पास फ्रांस के लग्जरी ब्रांड लुई वितौं के कई बैग्स हैं, जिनमें 6 लाख रुपए एक बैग भी है।

नयनतारा के पास प्राडा का एक लेदर बैग भी है, जिसकी कीमत 1 लाख रुपए है। इसके अलावा शनेल, डियोर जैसे ब्रांड्स के कई बैग्स भी इनके महंगे कलेक्शन में शामिल हैं।

  • शादी में 5 करोड़ की डायमंड रिंग, 3.5 करोड़ के गहने

जून 2022 में नयनतारा और विग्नेश ने महाबलीपुरम में एक रिसॉर्ट में शादी की। शादी में नयनतारा करीब 25 लाख रुपए की साड़ी पहनी थीं। उनकी साड़ी पर होयसल मंदिर की कढ़ाई उकेरी गई थी। साड़ी के ब्लाउज पर देवी लक्ष्मी और साड़ी के बाकी हिस्से पर नयनतारा और उनके पति का नाम उकेरा गया था।

न्यूज 18 के मुताबिक नयनतारा ने शादी में 3.5 करोड़ रुपए की गोल्ड ज्वेलरी पहनी थीं। इसके साथ ही विग्नेश ने उन्हें 5 करोड़ की डायमंड रिंग भी गिफ्ट किया था।

टिप्पणियाँ