इंदौर/ जायका में इस बार बात करेंगे इंदौर के छप्पन दुकान पर मिलने वाली बाहुबली थाली की..। खासियत ये है कि इस थाली को अकेले पूरा नहीं खा सकते। यदि आप 35 मिनट में इसे खाकर दिखा देते हैं तो 1 लाख 11 हजार 111 रुपए का नकद इनाम मिलेगा।
![]() |
| बाहुबली थाली 35 मिनट में खाकर दिखाएं और जीतें 1.11 लाख रुपए |
यह ऑफर दुकानदार ने रखा है, लेकिन सालभर में अब तक कोई यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ सका है। करीब 250 लोग इस थाली को आजमा चुके हैं। इसकी कीमत 1 हजार 699 रुपए है।
रेस्टोरेंट मालिक देव श्रीवास्तव बताते हैं कि हमारी बाहुबली थाली पुणे के हाउस ऑफ पराठा की बाहुबली थाल का अपग्रेड वर्जन है। हमारी थाली में 'देवसेना' पराठा, कटप्पा बिरयानी सहित कई तरह की सब्जियां, दाल, मिठाई, छाछ और लस्सी भी रहती है।
आमतौर पर इस थाली को कम से कम पांच लोग मिलकर पूरा खा पाते हैं। इनाम जीतने के लिए एक फॉर्म भरवाया जाता है। इसमें लिखा होता है कि इतना खाने पर साइड इफेक्ट की जिम्मेदारी खुद की होगी।
56 दुकान पर लोग कई तरह के चटपटे आइटम खाने आते हैं, इसके लिए दुकान पर हर प्रकार के जंक फूड, मैगी, सैंडविच और अन्य चाइनीज और साउथ इंडियन आइटम मौजूद हैं। इसी के साथ दुकान पर 30 प्रकार के पराठे, वेज अंडा करी, पनीर घुंघरु सूप, अमृतसरी नान कुलचे, चूर चूर नान थाली, कटप्पा बिरयानी, देवसेना पराठा और अन्य आइटम यहां मौजूद हैं।
खली बली थाली
अगर आप खाने-पीने के शौक़ीन हैं तो कभी दिल्ली जाए तो खली बली थाली का आनंद ले सकते हैं। इस थाली का स्वाद लेने के लिए आपको कनॉट प्लेस के ‘Ardor 2.1’ रेस्टोरेंट में जाना होगा। इस रेस्टोरेंट की ‘खली बली थाली’ में आपको वेज और नॉनवेज फूड आइटम का ऑप्शन मिलेगा। इस विशाल थाली को पूरा खत्म करने के लिए 5-6 लोग लगेंगे। थाली में 20 से 25 आइटम होते हैं। वेज थाली 1,999 रुपए की और नॉनवेज थाली 2,299 रुपए की है।
राजस्थान की रसथाल थाली
जोधपुर में 12वीं रोड की सबसे फेसम थाली है रसथाल। इसमें करीब 56 तरह की वैराइटी है। इसकी खास बात ये है कि इसे 10 लोग भी साथ मिलकर खाए तो थाली का पूरा खाना नहीं खा सकते। इसमें राजस्थानी से लेकर फास्ट फूड तक का टेस्ट मिल जाएगा। 6 तरह की मिठाइयों के साथ 28 तरह की सब्जी, 6 तरह की रोटी, 3 तरह के चावल, 3-3 तरह की चटनी और रायता के साथ से चिली पनीर, मंचूरियन और ड्रैगन पोटैटो भी सर्व किया जाता है। इस थाली की कीमत है 2 हजार रुपए।
बाहुबली थाला, पुणे
पुणे के शाकाहारी रेस्टोरेंट 'आओजी खाओजी' में मिलता है बाहुबली थाला। इसमें 11 मेन कोर्स डिश हैं। इसमें तीन तरह के चावल, रोटी, अचार, 6 तरह के पापड़, सलाद और लस्सी का बड़ा ग्लास परोसा जाता है। इसकी कीमत 2000 रुपए है।
.jpeg)
टिप्पणियाँ