सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया, 21 सौ करोड़ के शराब घोटाले को केवल टिप बताया; कहा- चिंता सता रही है-जेल में बंद लोग नाम उजागर न कर दें

रायपुर/ बीजेपी ने एक पोस्टर जारी किया है जिसमें एक कार्टुन बना है। जिसे वर्दी के साथ दर्शाया गया है, इस वर्दी में मैडल लगे हैं, जिसमें ढेबर, भाटिया, कोषाध्यक्ष, समीर, शुक्ला, टुटेजा, हुसैन और माहेश्वरी लिखा हुआ है।

रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। शाह ने 21 सौ करोड़ के शराब घोटाले को केवल टिप बताया है। उनके मुताबिक भ्रष्टाचार इससे कहीं ज्यादा का है। दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शाह के साथ भाजपा के कई दिग्गज मौजूद रहे।

बीजेपी ने आरोप पत्र समिति की घोषणा 9 जुलाई को की थी। आरोप पत्र के संयोजक अजय चंद्राकर, सह संयोजक ओपी चौधरी और प्रेम प्रकाश पाण्डेय को बनाया था। आरोप पत्र में भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी के साथ ही सरकार की विफलताओं के मुद्दों पर फोकस किया है।

आरोप पत्र की बड़ी बातें:-

भूपेश बघेल एक नजर में: इसमें मुख्यमंत्री को लेकर कई तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है।

कहिस बहुत कुछ-करिस कुछू नई: इसमें उन वादों की याद दिलाई गई है, जो किया लेकिन पूरा नहीं किया। इसमें मंडी टैक्स, संविदा नियुक्ति, एयरोसिटी, लाइट मेट्रो, वर्ल्ड लेवल स्कूल, छत्तीसगढ़ सेवा ग्राम, जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क, रीपा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क इन सबका जिक्र किया गया है।

कार्टून: शराबबंदी को लेकर गंगाजल की कसम खाने का कार्टून बनाया गया है।

जनघोषणा पत्र पर धोखा: 316 वादे किए, लेकिन 36 प्रमुख वादों का भी ब्यौरा नहीं दे पाए।

किसानों को धोखा: किसानों को समर्थन मूल्य का पैसा केंद्र दे रही है, और राज्य सरकार श्रेय ले रही है। कर्ज माफी, सिंचाई क्षमता दोगुनी समेत कई वादे अधूरे।

किसानों को धोखा: किसानों को समर्थन मूल्य का पैसा केंद्र दे रही है, और राज्य सरकार श्रेय ले रही है।

घोटालेबाज सरकार: इसमें सरकार पर आरोप लगाया गया है भ्रष्टाचार का। यूरिया घोटाला, चावल घोटाला, शराब घोटाला, पीएससी घोटाला, डीएमएफ घोटाले का जिक्र।

तेंदूपत्ता घोटाला: 1000 करोड़ की खरीदी कम हुई।

गरीबों को नहीं मिले मकान: 16 लाख गरीबों को नहीं मिले मकान।

धर्मांतरण और तुष्टिकरण: आदिवासियों का शोषण कर रही सरकार।

शराबखोर सरकार: शराबबंदी के नाम पर जनता को छला।

चावल के कटोरे में सेंध: 600 करोड़ का पीडीएस घोटाला किया।

पीएससी घोटाला : भाई भतीजावाद भर्ती में।

ऑनलाइन सट्‌टा को संरक्षण: नेताओं और अधिकारियों ने बढ़ावा दिया।

कोयला परिवहन घोटाला: यह भी हजारों करोड़ का घोटाला। ईडी ने संपत्तियां जब्त की।

वन विभाग में लूट: 4000 करोड़ का घोटाला किया।

गौठान घोटाला: 268 करोड़ का घोटाला किया।

डीएमएफ घोटाला: खुद कांग्रेस अध्यक्ष ने विधानसभा में जिक्र किया।

तबादला उद्योग: राज्य में ट्रांसफर के नाम पर उगाही।

शिक्षक भर्ती घोटाला: पदोन्नति के नाम पर पैसे लिए गए।

किलोल मासिक पत्रिका में करोड़ों का घोटाला: जबरन खरीदी गई मासिक पत्रिका।

साड़ी तक में घोटाला: आदिवासियों के लिए मोदी जी ने जो साड़ी भेजी, उसमें भी घोटाला किया।

कोरोना में सेस के नाम पर करोड़ों का खेल: सेस के नाम पर करोड़ों लिए, लेकिन खर्च नहीं किया।

अपराधियों को कानून का डर नहीं: दुष्कर्म, मर्डर, चाकूबाजी की घटनाएं काफी बढ़ी। हर रोड तीन बलात्कार।

माफियाराज: अश्लील सीडी कांड का जिक्र। ईडब्ल्यूएस मकानों को हड़पने का आरोप।

1 लाख करोड़ से अधिक का घोटाला: विधायक शैलेष पांडेय का जिक्र, जिन्होंने पुलिस स्टेशन में रेटलिस्ट लगाने कहा था, मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जिक्र जिन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों का जिक्र किया, विधायक बृहस्पति सिंह का जिक्र जिन्होंने पुलिस के खिलाफ धरना दिया था।

राजीव मितान क्बल: कांग्रेसियों को पैसा बांटने का जरिया बना।

रोजगार का वादा फेल: युवाओं के हक का 15000 करोड़ गबन किया।

नशे की गिरफ्त में छत्तीसगढ़: उड़ता पंजाब की तर्ज पर उड़ता छत्तीसगढ़ का आरोप लगाया है।

चिटफंड कंपनियों के नाम पर जमीनों का बंदरबांट:

लैंड जेहाद: पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों को छत्तीसगढ़ में 25 एकड़ जमीन दी।

BJP के जारी आरोप पत्र में एक पोस्टर में कार्टुन बनाया गया है, जिसे कुछ इस तरह दर्शाया गया है।

BJP के जारी आरोप पत्र में एक पोस्टर में कार्टुन बनाया गया है, जिसे कुछ इस तरह दर्शाया गया है।

आरोप पत्र का पहला पेज

इसमें एक कार्टून बना है, जिसे वर्दी के साथ दर्शाया गया है। इस वर्दी में मैडल लगे हैं, जिसमें ढेबर, भाटिया, कोषाध्यक्ष, समीर, शुक्ला, टुटेजा, हुसैन और माहेश्वरी लिखा हुआ है। उनके सिर पर एक टोकरी है, जिस पर ढांढ लिखा हुआ है।

बीजेपी नेताओं ने कही ये बात

-गली-सड़कों से आज एक ही आवाज, ए दारी भ्रष्ट सरकार ल बदलबो। जन घोषणा पत्र के सारे वादे झूठे। प्रदेश में लूट के साथ अपराध भी बेलगाम हो गए हैं। 600 करोड़ चावल, 500 करोड़ कोयला और 2000 करोड़ का शराब घोटाला किया गया। जुआ-सट्टा को संरक्षण देने‌ वाली सरकार को उखाड़ फेकेंगे। रमन सिंह

- आरोप पत्र एक छोटा सा दस्तावेज है। कांग्रेस एक ऐसी सरकार है जो स्वयं का राजस्व को चोरी करती है। इस सरकार ने कोरोना में 1 रुपये भी खर्च नहीं किया। ये पहली सरकार है जो माफिया को संरक्षण देती है। टारगेट किलिंग करवाती है। अजय चंद्राकर

छत्तीसगढ़ को बदनाम करने की साजिश- कांग्रेस

भाजपा के आरोप पत्र आते ही कांग्रेस ने जवाबी पलटवार किया है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जो भाजपा खुद 1 लाख करोड़ रुपए की कमीशनखोरी से जुड़ी है, वो गलत आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का आरोप पत्र छत्तीसगढ़ को बदनाम करने की साजिश है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे के आगे कोई चेहरा नहीं है। सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के आगे कोई मुद्दा नहीं है। भूपेश सरकार में प्रदेश का हर वर्ग खुशहाल है।

प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता आर.पी.सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, प्रवक्ता वंदना राजपूत, अजय गंगवानी, आयुष पांडेय, सलाम रिजवी, मोहन लाल निषाद, सत्यप्रकाश सिंह, ऋषभ चंद्राकर उपस्थित थे।

अमित शाह के भाषण की प्रमुख बातें:

  • अगला चुनाव सीएम या दल बदलने के लिए नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ का भाग्य लिखने वाला चुनाव है।
  • लोग तय करें कि धर्मांतरण करवाने वाली सरकार चाहिए या आदिवासी संस्कृति को जीवित करने वाली सरकार।
  • पिछड़ा वर्ग का आधार चाहिए या इनके नाम पर हजारों करोड़ों का घोटाला।
  • छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को नौकरी चाहिए या दुबई में सट्टे का काम।
  • छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और घोटालों से सिर्फ भाजपा बचा सकती है।
  • पूरे प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है।
  • हमने गरीब की झोपड़ी तक राशन पहुंचाने का काम किया।
  • कोरोना में हमने 5 किलो अतिरिक्त चावल भेजा।‌ इस सरकार ने उसमें भी घोटाला कर दिया।
  • आपने अगर गलती करी है तो एजेंसी आपके पास आएगी। गलत नहीं किया तो क्यों डरते हो?
  • लैपटॉप, मोबाइल देने की योजना हमने शुरू की। आपने इसमें भी घोटाला किया
  • विधायकों को लूट की खुली छूट दे दी गई है।
  • भ्रष्टाचार इकट्ठा करने वाले छत्तीसगढ़ में कलेक्टर हैं।
  • सीएम चाटुकारिता में व्यस्त, जनता से किए वादे भूल गए
  • तेंदू पत्ता संग्राहकों के लिए चरण पादुका, साड़ी वितरण की योजना बंद कर दी।‌ संग्रहण में कभी आई। योजना क्यों बंद की?
  • 16 लाख गरीबों के मकान बनाने की पीएम आवास योजना बंद क्यों की?
  • पूर्ण शराबबंदी का वादा कर 2100 करोड़ का घोटाला कर दिया। 2100 करोड़ रुपए टीप है। घोटाला इससे कहीं बड़ा है। कभी भी किसी घोटाले में वास्तविक रकम पकड़ में नहीं आती।‌
  • सरकारी नौकरियों की नीलामी कर सरकार ने बेरोजगारों को छला।
  • जो लोग जेल में बंद हैं, वो लोग इनके नाम उजागर न कर दें इसलिए इन्हें नींद नहीं आती।

भाजपा के आरोप पत्र के जवाब में ये कहा कांग्रेस ने

  • आरोप पत्र में छत्तीसगढ़ी का इस्तेमाल है। भाजपा ने खुद छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दबाए रखा। भूपेश सरकार ने उन्हें छत्तीसगढ़ी के इस्तेमाल पर मजबूर किया।
  • जिन अमित शाह के ऊपर 1.45 लाख की कमीशनखोरी का आरोप है, वे कांग्रेस सरकार पर झूठा आरोप लगा रहे हैं।
  • भाजपा के आरोप पत्र में जो कार्टून है, उसी से साबित है कि ईडी को इसी कारण भेजा गया।
  • 200 से अधिक झूठी कार्रवाही कराई, लेकिन एक भी ठोस आरोप नहीं लगा पाए।
  • जिस अजीत पवार को 70 हजार करोड़ के सिंचाई घोटाले, सहकारी घोटाले का प्रमुख आरोपी बनाया गया, भाजपा के सहयोगी बनते ही ईडी ने चार्जशीट से नाम हटा दिया।
  • अडानी के शेल कंपनी में लगे 20 लाख करोड़ रू. किसके हैं, इसकी जांच क्यों नहीं की जा रही है?
  • भाजपा के आरोप पत्र में 15 साल की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की यादें हैं।

टिप्पणियाँ