21 सितंबर को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट किया करीना कपूर ने, कोरोना में 26 हजार का मास्क पहना था, 13 करोड़ का पर्स पकड़ती हैं
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर ने 21 सितंबर को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। OTT पर डेब्यू करने की वजह से इस बार उनका बर्थडे खास रहा। बर्थडे वाले दिन ही उनकी फिल्म ‘जाने जाना’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।
करीना कपूर हमेशा से ही अपने फैशन सेंस और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए चर्चा में रही हैं। उनके स्टाइल की कद्रदान आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर भी हैं।
करीना और सैफ के पास कई आलीशान घर हैं। जिसमें हरियाणा के गुरुग्राम में 800 करोड़ रुपए का पटौदी हाउस, बांद्रा में सदगुरु शरण अपार्टमेंट और फॉर्च्यून हाइट्स प्रमुख हैं।
मालदीव में एक रात रुकने के लिए खर्च कर दिए 18 लाख रुपए
![]() |
| 21 सितंबर को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट किया करीना कपूर ने, कोरोना में 26 हजार का मास्क पहना था, 13 करोड़ का पर्स पकड़ती हैं |
![]() |
| 21 सितंबर को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट किया करीना कपूर ने, कोरोना में 26 हजार का मास्क पहना था, 13 करोड़ का पर्स पकड़ती हैं |
करीना हर साल छुट्टियों पर जाती हैं। जून 2022 में करीना, सैफ के साथ मालदीव गई थीं। करीना यहां सोनेवा फुशी नाम के विला में रुकी थीं। इस फाइव स्टार विला में एक रात बिताने लिए करीना को तकरीबन 18 लाख रुपए खर्च करने पड़े।
मालदीव करीना की पसंदीदा डेस्टिनेशन है। पिछले साल मार्च में वे अपनी बहन करिश्मा कपूर और बच्चों के साथ मालदीव गई थीं। 2021 में उन्होंने अपना जन्मदिन मालदीव में ही मनाया था।
इसके अलावा करीना यूरोप में भी छुट्टियां मनाती हैं। इसी साल जुलाई में करीना पति और बच्चों के साथ इटली गई थीं। अपने विदेशी दोस्तों के साथ करीना ने लंच करते हुए तस्वीर भी साझा की थी। करीना ने यहां एक दिन रुकने के लिए दो लाख रुपए खर्च किए।
27 लाख की घड़ी पहनती हैं करीना, मास्क की कीमत 26 हजार
करीना के पास एक बुलगरी सर्पेटी की 18 कैरेट रोज गोल्ड वाली घड़ी है। यह घड़ी ब्रिलिएंट-कट डायमंड्स से बनी है और इसकी कीमत 27 लाख रुपए है।
करीना के पास एक 75 लाख की 5 कैरेट प्लैटिनम रिंग भी है। यह रिंग सैफ ने करीना को सगाई के मौके पर गिफ्ट की थी।
कोरोना में करीना ने लुई वितौं का मास्क पहन कर एक फोटो शेयर किया था। इस मास्क की कीमत 26 हजार रुपए है।
करीना ने हाल ही में प्लक नाम के फ्रूट और वेजिटेबल बिजनेस के स्टार्टअप में इन्वेस्टमेंट किया है।
फिलहाल करीना प्यूमा, लक्स, लैक्मे, हेड एंड शोल्डर, कोलगेट जैसे कई बड़े ब्रांड्स का चेहरा है। एक ब्रांड प्रमोशन के लिए वे 5 से 6 करोड़ रुपए फीस लेती हैं। वहीं एक फिल्म के लिए 8-10 करोड़ रुपए लेती हैं।
.jpeg)
.jpeg)

टिप्पणियाँ