सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बासी खाने ने ले ली 20 साल के लड़के की जान, जानते हैं फ्रिज में कितने दिन तक रख सकते हैं खाना

बेल्जियम में 20 साल के लड़के ने घर पर पास्‍ता बनाया और किचन में ही रखकर 5 दिन के लिए कहीं बाहर चला गया। वापस लौटने पर उसने वही पास्ता खा लिया। खाते ही उसकी तबीयत खराब होने लगी। उसे लगा कि एसिड‍िटी हो गई है। फिर उसने पानी पिया और सोने चला गया। इसके बाद लड़का दोबारा नींद से नहीं उठा। ये मामला अभी खूब चर्चा में है। हालांकि घटना कुछ साल पुरानी बताई जा रही है।

ये समस्या हो सकती है बाड़ी खाना खाने से 


डेली लाइफ की बात करें तो लोग दिन का खाना रात में या रात का दिन में खाते है। जबकि कुछ लोग तो पूरी तरह फ्रिज पर ही डिपेन्ड रहते हैं।

एक्सपर्ट:

डॉ. शुचिन बजाज, फाउंडर डायरेक्टर, उजाला सिग्नस अस्पताल, दिल्ली

डॉ. पी वेंकट कृष्णन, इंटरनल मेडिसिन, आर्टिमिस हॉस्पिटल, गुड़गांव

सवाल: कितने घंटे तक रखा हुआ खाना नहीं खाना चाहिए?

जवाब: खाना बनने के तुरंत खा लेना सबसे अच्छा होता है। लेकिन अगर तुरंत खाना पॉसिबल न हो, तो इसे पकने के 2 से 3 घंटे के अंदर ही खा लेना चाहिए।

पका हुआ खाना 6-8 घंटे बाद खाने लायक नहीं रहता है।

सवाल: बासी खाना खाना हेल्थ के लिए कितना डेंजरस है, इससे क्या परेशानी हो सकती है?

जवाब: बासी खाना खाने से कई दिक्कतें हो सकती हैं-

सवाल: खाना पकने के बाद कितनी देर तक अच्छा रहता है?

जवाब: पकने के 3 घंटे तक खाने की न्यूट्रीशन वैल्यू बनी रहती है। उसके बाद उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इससे न केवल खाने की न्यूट्रीशन वैल्यू कम होती है, बल्कि खाने का स्वाद और इसकी क्वालिटी भी प्रभावित होती है।

सवाल: अगर खाना बच गया है, तब क्या करें?

जवाब: सबसे पहले तो कोशिश करें कि खाना लोगों के हिसाब से ही बनाएं। अगर फिर भी खाना बच गया तो फ्रिज में रख सकते हैं।

ध्यान रखें- बचे हुए खाना को एयर टाइट डिब्बे में रखकर ही फ्रिज में रखें। जरूरत पड़ने पर या अगले दिन बचे हुए खाने को अच्छी तरह गरम करके खाएं, ताकि उसमें बैक्टीरिया न रहें।

जैसे- फ्रिज में रखी बची हुई दाल को उबाल आने तक गरम करें। ये बात भी है कि फ्रिज में रखे बचे हुए खाने को फिर से गरम करके खाने से हमें फ्रेश खाने जितनी न्यूट्रीशनल वैल्यू नहीं मिलती।

रोटी जल्दी खराब नहीं होती इसलिए रोटी फ्रिज में न भी रखी हो, तो आप उसे गरम करके खा सकते हैं।

लेकिन दाल, चावल, सब्जी को फ्रिज में एयर टाइट डिब्बे में ही रखें, फ्रिज में खाना खुला न रखें।

सवाल: फ्रिज में रखा खाना खराब क्यों नहीं होता है?

जवाब: फ्रिज का टेम्प्रेचर बाहर के टेम्प्रेचर से कम होता है। इस वजह से जो बैक्टीरिया बाहर के ज्यादा टेम्प्रेचर में पनपकर खाने को खराब करते हैं, वही फ्रिज के अंदर के कम तापमान में पनप नहीं पाते।

यानी ऐसा माना गया है कि फ्रिज में साल्मोनेला, ई-कोलाई और बोटुलिनम जैसे बैक्टीरिया कम डिवेलप होते हैं। यही कारण है कि फ्रिज के अंदर रखा खाना और दूसरी चीजें एक तय समय तक सेफ रहती हैं।

सवाल: पका हुआ खाना फ्रिज में कितनी देर के लिए रखना चाहिए?

जवाब: फ्रिज में सिर्फ 48 घंटे तक खाना रख सकते हैं। 48 घंटे से ज्यादा रखने से हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

घरों में डेली बनने वाले खाने की बात करें तो…

चावल: पके हुए चावल दो दिन के अंदर खा लें। खाने से पहले इसे कुछ देर के लिए नॉर्मल टेम्प्रेचर पर रखें। उसके बाद गर्म करके खाएं।

रोटी: रोटी बनाने के 8 से 12 घंटे के अंदर खानी चाहिए। फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। ज्यादा दिन तक फ्रिज में रोटी रखकर खाने से पेट रिलेटेड समस्या हो सकती है।

दाल: फ्रिज में दाल रखकर न खाएं। दाल की पौष्टिकता बनाए रखने के लिए इसे ताजा बनाकर खाना चाहिए। अगर दाल बच जाती है तो दूसरे दिन ही खा लें। वर्ना पेट दर्द और एसिडिटी हो सकती है।

सवाल: कई लोग ग्रेवी, सॉस बनाकर फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं, क्या ये सही तरीका है?

जवाब: कई महिलाएं कुकिंग को आसान बनाने के लिए रेड, वाइट, ग्रीन ग्रेवी बनाकर फ्रिज में रख देती हैं और जरूरत के अनुसार उनका उपयोग करती हैं। शिल्पा कहती हैं, “ग्रेवी बनाकर कर रखने में कोई बुराई नहीं है, आपको सिर्फ इस बात का ध्यान रखना होगा कि उसे बार-बार फ्रिज से बाहर न निकालें। जितनी बार आप ग्रेवी को फ्रिज से बाहर निकालेंगी, उतनी बार उसमें बैक्टीरिया पनपेंगे।

ग्रेवी को स्टोर करने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि ठंडा होते ही आप उसे जरूरत के हिसाब से अलग-अलग एयर टाइट डिब्बों में फ्रिज में रख दें और एक बार के लिए एक डिब्बे का इस्तेमाल करें। इससे आपकी ग्रेवी खराब नहीं होगी और आप उसका आसानी से उपयोग कर सकेंगी।”

टिप्पणियाँ