सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत चंपानगर के द्वारा समान्य बोर्ड की बैठक किया गया एवं सभी वार्ड पार्षद ने ज्ञापन सौंपे

  • इस बैठक में माननीय सांसद, माननीय विधायक सह मंत्री पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, एवं सभी वार्ड पार्षद को इस बैठक में भाग लेना था

ब्यूरो रिपोर्ट/पूर्णिया/बिहार/दिनांक 18/ 8/23 को नगर पंचायत चंपानगर में समान बोर्ड की बैठक हुई जिसमें सभी बिंदुओं पर बारी-बारी से चर्चा की गई। एवं उनके कार्यों पर भी विचार किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी मनीषा कुमारी ने बताया कि साफ सफाई के निविदा पर जल्द ही विचार किया जाएगा। कार्यपालक ने यह भी बताया की अभी हमारे कार्यालय में एक भी स्टाफ नहीं है हमने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखा है जैसे ही स्टाफ आ जाते हैं नगर पंचायत चंपानगर में सुचारू रूप से काम शुरू कर दिया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से साफ सफाई, स्वच्छता डस्टबिन की खरीदारी, नाली निर्माण कार्य, सड़क निर्माण कार्य, पुराने नाली की सफाई, एवं ढक्कन निर्माण कार्य, स्ट्रीट लाइट की खरीदारी, शौचालय निर्माण एवं आवास योजना प्रमुख रूप से चर्चा की गई। शौचालय एवं आवास पर कार्यपालक पदाधिकारी मनीषा कुमारी ने बताया कि यह दोनों काम बहुत ही बारीकी से ध्यान पूर्वक आप लोग करेंगे जिस काम बाधित न हो। बहुत बार देखने को मिला है कि एक ही परिवार में पति पत्नी बेटे सभी के नाम से आवास योजना करवा लेते हैं। लेकिन यह योजना कार्य में बाद में बाधित हो जाता है इसलिए सभी वार्ड पार्षद कि यह जिम्मेवारी होगी । पहले से जो आवास लिए हैं, एक परिवार में एक ही आवास एवं जिनके नाम से जमीन हो उनको ही आवाज देने का काम करेंगे। बिहार सरकार जमीन पर आवास देने का काम नहीं करेंगे।

सभी वार्ड पार्षद ने बताया कि हमलोगों के द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित ज्ञापन सोपे हैं कि नगर पंचायत चंपानगर में जो एजेंसी मानव कल्याण फाउंडेशन सूरजपुरा रोहतास साफ सफाई का कार्य संतोषप्रद हो रहा है जिनको देखते हुए हम लोगों वार्ड पार्षद के द्वारा निर्णय लिया गया कि इनका कार्यकाल 1 वर्ष का विस्तार किया जाए एवं मानव और साफ सफाई का उपकरणों का बढ़ोतरी की जाए। हमारे ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य रूप से शौचालय एवं आवास नाली निर्माण सड़क निर्माण कार्य है जितना जल्दी हो सके यह कार्य भी चालू की जाय। हम लोगों के क्षेत्र के जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है राशन कार्ड में नाम जोड़ना जन्म प्रमाण पत्र बनवाना वोटर आईडी कार्ड बनवाना छोटे-छोटे कार्य को लेकर सभी वार्ड पार्षद क्षेत्र की जनता परेशान रहते हैं यदि यह कार्य भी शुरू हो जाती है हम लोग को कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा इन्हीं बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।

सभी बिंदुओं पर कार्यपालक पदाधिकारी मनीषा कुमारी ने कार्य समस्या को पूरा करने का आश्वासन दिया गया।

टिप्पणियाँ