सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ग्रामीणों ने घेरा नगर पंचायत चंपानगर को

ब्यूरो रिपोर्ट/पूर्णिया/बिहार/जिले के नगर पंचायत चम्पानगर को आज दिनांक 9 अगस्त 23 ई० के रोज बुधवार को ग्रामीणों ने घेराव किया। दो रोज से लगातार बारिश का कहर बरस रहा था। बारिश इतना भयानक था कि सभी ग्रामीणों घर से बेघर हो गए खाने के लाले पड़ गए। ग्रामीणों ने मुख्य पार्षद के घर पर जाकर आप अपना बीती कहानी सुनाई। इनके बाद मुख्य पार्षद अपने  से वरिया पदाधिकारी अंचलाधिकारी अशोक कुमार सिंह को सूचना देकर स्थल का जांच करने का अनुरोध किया। मुख्य पार्षद के अनुरोध के बाद अंचलाधिकारी, राजस्व कर्मचारी, चंपानगर ओपी प्रभारी ओम प्रकाश कुमार के साथ नगर पंचायत चंपानगर के विभिन्न वार्ड में जाकर स्थल जांच किया। स्थल जांच करने के बाद जहां पानी की निकासी नहीं हो रही थी जगह चिन्हित कर पाइप लगवाने का आश्वासन दिए। जहां सड़क टूटी हुई थी वहां भी जाकर जायजा लिया एवं वहां भी पाइप देकर मिट्टी भराई कर रास्ते को सुचारु रुप से चालू करवाने का आश्वासन दिये। एवं यहां के जनता को आश्वासन दिया कि हम अपने वरीय पदाधिकारी को बारिश से हुए नुकसान को भरपाई करने का आश्वासन दिए। तब जाकर जनता वह सांस में सांस आई। अब देखना है कि अंचल अधिकारी अपने वरीय पदाधिकारी के किस दिशा निर्देश के अनुसार काम करवाते हैं यही जनता में आस है।













टिप्पणियाँ